Bhiwandi Mayor: महाराष्ट्र में नगरपालिका की इस सीट पर कांग्रेस ने किया बीजेपी का समर्थन, जानें एकनाथ शिंदे को कैसे लगा झटका?

महाराष्ट्र में नगरपालिका की इस सीट पर कांग्रेस ने किया बीजेपी का समर्थन, जानें एकनाथ शिंदे को कैसे लगा झटका?
भिवंडी महानगरपालिका के मेयर को लेकर सियासत में नया रुख देखने को मिल रहा है। कांग्रेस ने बीजेपी उम्मीदवार स्नेहा पाटिल का समर्थन करने का ऐलान किया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र की भिवंडी सीट पर अलग तरह की सियासत देखने को मिल रही है। भिवंडी महानगरपालिका सीट में कुछ ऐसा देखने को मिल रहा है जो महाराष्ट्र की राजनीति में पहली बार देखने को मिला है। भिवंडी में मेयर पद का चयन करने के लिए दो कांग्रेस और बीजेपी एकसाथ होते हुए नजर आ रहे हैं। भिवंडी मेयर पद के बीजेपी उम्मीदवार को कांग्रेस ने समर्थन देने की घोषणा की है। बीजेपी की तरफ से फैसला लिया है कि वे मेयर के लिए सेक्युलर उम्मीदवार के साथ जाएगी। इसलिए ही पद के लिए स्नेहा पाटिल का नाम चुना गया है। बता दें, पहले बीजेपी ने नारायण चौधरी का नाम उम्मीदवार के लिए रखा था लेकिन अब स्नेहा पाटिल का नाम सामने लाया गया है। इसके बाद ही कांग्रेस ने बीजेपी के उम्मीदवार को समर्थन दिया है।

एकनाथ शिंदे के खिलाफ क्या चल रही साजिश?

ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या भिवंडी की सत्ता से एकनाथ शिंदे को दूर करने के लिए बीजेपी ने कई नई चाल चली है? बता दें, एकनाथ शिंदे की शिवसेना महायुति का सहयोगी दल और बीजेपी के साथ महाराष्ट्र की सत्ता पर कब्जा किया है। वहीं, लोकल चुनाव में कहीं सहयोगी दुश्मन हैं तो कहीं दुश्मन भी दोस्त होते हैं। वहीं, भिवंडी में भी ऐसा ही देखने को मिल रहा है।

क्या हैं भिवंडी महानगरपालिका चुनाव के नतीजे?

महाराष्ट्र में 29 महानगरपालिका के चुनाव 15 जनवरी को हुए थे और इसके नतीजे 16 जनवरी को जारी किए गए थे। भिवंडी-निजामपुर महानगरपालिका के चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट तौर पर बहुमत नहीं मिली थी। कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई थी और इस पार्टी को सबसे ज्यादा 30 सीटें भी मिली थीं। उसके बाद बीजेपी को सिर्फ 22 सीटें मिली थीं।

Created On :   19 Feb 2026 2:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story