लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस कार्य समिति की बैठक शुरू, आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति और साझा सीटों पर हो सकता है फैसला

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। कांग्रेस कार्य समिति की बैठक एआईसीसी मुख्यालय दिल्ली में शुरू हुई। सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। आज होने वाली कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी AICC मुख्यालय पहुंचे।
आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हए कांग्रेस कार्यसमिति की इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। विधानसभा चुनावों में बुरी हार के बाद कांग्रेस आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर आज विचार कर सकती है। साथ ही आगे की चुनावी रणनीति को तय कर सकती है। पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के आने के बाद कांग्रेस कार्यसमिति की यह पहली बैठक होगी
आपको बता दें दो दिन पहले ही इंडिया गठबंधन की बैठक हुई थी, अब सीडब्ल्यूसी की बैठक होना का स्पष्ट मतलब है कांग्रेस नेतृत्व 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे से लेकर कई अहम मुद्दों पर विचार विमर्श कर सकता है। बैठक में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत पर निर्णय लिया जा सकता है।
Created On :   21 Dec 2023 5:12 PM IST














