गर्मी और पेयजल संकट: दिल्ली में आप पार्टी की महिला विंग ने प्रदर्शन कर बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जल संकट को लेकर आम आदमी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन कर बीजेपी की रेखा सरकार पर निशाना साधा। आप पार्टी की महिला विंग ने राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र में मटका फोड़ प्रदर्शन कर बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
आप महिला विंग की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सारिका चौधरी ने प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार राजधानी के लोगों को साफ पानी तक मुहैया नहीं करा पा रही है। दिल्ली के पॉश इलाकों से लेकर गांवों तक में जलापूर्ति बुरी तरह प्रभावित है। जो पानी आ रहा है, उसकी गुणवत्ता बेहद खराब है।
चौधरी ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार बड़े-बड़े वादे कर सत्ता में तो आ गई, लेकिन जनता को साफ पानी देने में नाकाम साबित हो रही है। राजेंद्र नगर विधानसभा के नरायणा गांव की स्थिति को लेकर चौधरी ने कहा कि वहां गंदे और बदबूदार पानी सप्लाई किया जा रहा है। जो पीने योग्य नहीं है। ऐसी भीषण गर्मी में लोग परेशान है। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा बीजेपी सरकार आने के बाद पानी बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बदहाल है। महिलाओं ने कहा इन समस्याओं को लेकर जब स्थानीय विधायक के पास जाते है तो वो नजरअंदाज करते है। आप महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा विधायक न मिलने आते हैं, न ही जनता की समस्याएं सुनते हैं।
Created On :   26 May 2025 6:59 PM IST













