Dharali Disaster: धराली आपदा को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर कसा तंज, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया पलटवार

- धराली आपदा को लेकर राजनीति बयान बाजी की हुई शुरूआत
- कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने किया पलटवार
डिजिटल डेस्क, देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आई आपदा को लेकर राजनीति हलकों में बयान बाजी शुरू हो गई हैं। इस घटना पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने रविवार को राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना पर सरकार सुस्ती, लापरवाही और टालमटोल कर रही है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रभावित इलाकों में दवा, भोजन और पानी की समस्य से लोग झूझ रहे हैं। ये आरोप उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लगाए हैं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किया ये दावा
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में सालों से लंबित दो बेली ब्रिज का निर्माण न होने के कारण हालात बिगड़े है। इसके साथ ही उन्होंने सेना की सराहना करते हुए कहा कि सैनिकों ने अपने साथियों को खोने के बाद भी वक्त पर रेस्क्यू ऑपरेशन कर बड़ी तबाही को रोका है। उन्होंने आगे दावा किया कि बड़ी संख्या में मजदूर लापता हो गए हैं, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई हैं। उन्होंने इस आपदा में लापता हुए लोगों की सूची राज्य सरकार से जारी करने को कहा है।
करन माहरा ने कहा कि आपदा घटनास्थल तक पहुंचने के लिए पैदल यात्रा की गईं क्योंकि भटवाड़ी से आगे रास्ता बंद हो गया है। वहीं, उनकी इस यात्रा के लिए प्रशासन ने गंगनानी रास्ते से जाने की अनुमति नहीं दी थी। इसकी वजह से उन्हें 50 किलोमीटर पैदल चलकर लिमछीगाड़ पुल पार करके धराली गांव पहुंचना पड़ा। इस दौरान रास्ते से 40-50 लोगों को सुरक्षित वापस लगाने की बात भी कही है। उनको सुरक्षित निकालने के लिए एसडीआरएफ जवानों ने मदद की है।
बीजेपी ने कांग्रेस के इस बयान का किया पलटवार
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने करन माहरा पर आपदा के वक्त राजनीति करने के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि माहरा झूठे बयान देकर लोगों में भ्रम पैदा कर रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष को पहले ही प्रशासन ने रोका, लेकिन अगर ऐसा हुआ तो उन्हें घटनास्थल तक किसने जाने दिया? इसके साथ ही भट्ट ने कहा कि राहत कार्य में देरी क्यों हो रही है?
Created On :   10 Aug 2025 10:47 PM IST