पंजाब: ढूंढती रही पुलिस,दुष्कर्म का आरोपी आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा विदेश भागाकर पहुंचा ऑस्ट्रेलिया

ढूंढती रही पुलिस,दुष्कर्म का आरोपी आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा विदेश भागाकर पहुंचा ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया में आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने एक निजी चैनल को इंटरव्यू दिया है।जिसको सोशल मीडिया पर 7 नवंबर को अपलोड किया है। पठानमाजरा ने दर्ज केस को झूठा बताते हुए भगवंत मान सरकार पर जमकर हमला बोला है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब के पटियाला जिले के सनौर हलके के आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा दुष्कर्म केस से बचने के लिए विदेश भाग गया है। पठानमाजरा देश छोड़कर ऑस्ट्रेलिया पहुंच गया है। पठानमाजरा को पंजाब पुलिस दो महीने से ढूंढ रही थी।

पठानमाजरा ने ऑस्ट्रेलिया में एक निजी चैनल को साक्षात्कार देते हुए अपने ऊपर लगे केस को झूठा बताया, इस दौरान उन्होंने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर भी तीखा हमला बोला। इंटरव्यू को सात नवंबर को सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। पठानमाजरा ने आगे कहा सीएम भगवंत मान का पंजाब के असली मुद्दों पर कोई लेना-देना नहीं है। आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल जो कहते हैं सीएम वही करते हैं। सरकार में विधायकों की कोई औकात नहीं है। उनकी आवाज को दबाने के लिए सरकार ने यह सब किया है।

आपको बता दें सनौर हलके से निर्वाचित आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा करीब दो महीने से फरार चल रहे है,पटियाला पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए जगह जगह तलाशी कर रही है। विधायक के खिलाफ दो हीने पहले पटियाला के थाना सिविल लाइन में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। इस केस में जांच टीम जब विधायक को गिरफ्तार करने हरियाणा के करनाल के गांव डबरी पहुंची थी। वहां से पठानमाजरा पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पुलिस से विधायक के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया था, विदेश भाग जाने पर अब पंजाब पुलिस पठानमाजरा के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाएगी। हालांकि आपको बता दें इससे उनकी विधायकी पर असर नहीं पड़ेगा , क्योंकि उन्हें सजा नहीं हुई है, सजा होने के बाद ही सदन की सदस्यता प्रभावित होती है।


Created On :   9 Nov 2025 12:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story