मध्य प्रदेश: नगरीय निकाय उप निर्वाचन के परिणाम घोषित, सेमरिया नपा में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय उप निर्वाचन के परिणाम बुधवार को घोषित किए गए। नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने जीत हासिल की। अलग-अलग नगरपालिका के उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के 4, कांग्रेस के 2 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। एक निर्दलीय ने पार्षद चुनाव जीता।
रीवा के सेमरिया नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की पदमा कुशवाहा ने जीत हासिल की। इन्होंने भाजपा की आराधना विश्वकर्मा को हराया। पदमा को 8172 वोट में से 4391 मत मिले वहीं आराधना को 3648 मत मिले। 133 नोटा में वोट पड़े। रीवा के सेमरिया में वार्ड नंबर 3 में निर्दलीय अभिषेक कुमार पाण्डेय ने जीत हासिल की। इनको 259 मत मिले। मण्डला के वार्ड नंबर 8 से भाजपा प्रत्याशी कृतिका चौरासिया, भिंड लहार के वार्ड नंबर 5 से भाजपा की संगीता समाधिया , मोहगांव के वार्ड नंबर 5 से भाजपा के ज्ञानश्री और भिंड आलमपुर से कांग्रेस की कविता ने चुनाव जीता।
देवास सतवास के वार्ड नंबर 9 से कांग्रेस की सोनम पार्षद बनीं। बड़वानी पानसेमल के वार्ड नंबर 2 से भाजपा के सलोनी राणा ने जीत हासिल की। नगरीय निकाय एवं पंचायत उप निर्वाचन के लिए मतदान 29 दिसंबर को हुए थे। कुल 7 जिलों की नगर पालिका में पार्षद के लिए मतदान हुए थे।
Created On :   1 Jan 2026 11:06 PM IST














