महाराष्ट्र सियासत: शपथ के बाद एक्टिव मोड में फडणवीस, कुछ ही देर में होगी पहली कैबिनेट बैठक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस गुरुवार शाम को महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ ली। इसके तुरंत बाद ही उन्होंने कैबिनेट बैठक करने का फैसला किया। माना जा रहा है कि वह अपनी कैबिनेट बैठक के बाद कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट बैठक के बाद फडणवीस, शिंदे और अजित पवार के साथ मिलकर साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
इससे पहले शाम बजे मुंबई के आजाद मैदान में फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं, शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और एनसीपी नेता अजित पवार राज्य के डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इस दौरान वहां बॉलीवुड, किक्रेट और उद्योगपति जगत के सितारे मौजूद रहे।
महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री व अन्य NDA नेता मौजूद रहे।
अब मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर हो सकता है खींचतान
महाराष्ट्र की सियासत में सीएम और डिप्टी सीएम की खींचतान अब खत्म हो गई है। लेकिन अब बीजेपी, एनसीपी और शिवसेना के बीच मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर खींचतान देखने को मिल सकती है। हालांकि, अभी होने वाली कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस से भी बहुत कुछ साफ हो जाएगा।
Created On :   5 Dec 2024 7:12 PM IST















