बिहार विधानसभा चुनाव 2025: गठबंधन दलों के बीच फ्रेंडली फाइट नहीं होनी चाहिए थी- अखिलेश प्रसाद सिंह

गठबंधन दलों के बीच फ्रेंडली फाइट नहीं होनी चाहिए थी- अखिलेश प्रसाद सिंह
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह ने संजय यादव और कृष्णा अल्लावरू को जिम्मेदार ठहराया था। सिंह ने कहा कि आरजेडी से संजय यादव और कांग्रेस से हमारे बिहार प्रभारी कृष्णा अलावारु हैं, यही लोग बता सकते हैं कि क्यों ऐसा हुआ। कांग्रेस कहां चूक कर गई इस संबंध में जल्द मीटिंग करेंगे, तब पता चलेगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में 14 नवंबर को आए विधानसभा चुनाव नतीजों में कांग्रेस नेतृत्व वाले गठबंधन को हार का मुंह देखना पड़ा। इसे लेकर दिल्ली में कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने बिहार की मौजूदा सियासी हलचल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गठबंधन दलों के बीच हुई फ्रेंडली फाइट नहीं होनी चाहिए थी, या तो गठबंधन को पूरी मजबूती से निभाना चाहिए या फिर बिल्कुल नहीं रखना चाहिए। ऐसी फ्रेंडली फाइट का जनता में गलत मैसेज जाता है और उसका असर चुनावी धारणा पर पड़ता है। बिहार चुनाव में कांग्रेस को महज 6 सीटों पर जीत मिली, जबकि 2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 19 सीटें जीती थीं। इस चुनाव में कांग्रेस का वोट परसेंट घटने के साथ सीट भी कम हो गई।

इससे पहले कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह ने संजय यादव और कृष्णा अल्लावरू को जिम्मेदार ठहराया था। सिंह ने कहा कि आरजेडी से संजय यादव और कांग्रेस से हमारे बिहार प्रभारी कृष्णा अलावारु हैं, यही लोग बता सकते हैं कि क्यों ऐसा हुआ। कांग्रेस कहां चूक कर गई इस संबंध में जल्द मीटिंग करेंगे, तब पता चलेगा।

बिहार चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी में आवाज उठने लगी है। बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि हमलोगों की तरफ से ही कुछ गड़बड़िया हुई हैं। इससे पहले अखिलेश ने कहा टिकट बंटवारे में हुई देरी का असर चुनावी नतीजों पर पड़ा है।

Created On :   17 Nov 2025 5:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story