बीजेपी नेता का करारा तंज: हिंसा के 27 दिन बाद ममता बनर्जी पहुंची मुर्शिदाबाद, गिरिराज सिंह का सीएम पर जोरदार निशाना, कहा- घड़ियाली आंसू बहाती...

- सीएम बनर्जी ने की मुर्शिदाबाद पीड़ितों से मुलाकात
- गिरिराज सिंह ने कसा जोरदार तंज
- वक्फ को लेकर हुई थी भारी हिंसा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार निशाना साधा है। सिंह ने सीएम बनर्जी को इसलिए घेरा क्योंकि वह मुर्शिदाबाद हिंसा के 27 दिन बाद पीड़ितों से मिलने पहुंचीं हैं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी घड़ियाली आंसू बहाने के लिए मुर्शिदाबाद गईं हैं। उनके शासन में हिंदू राज्य में सुरक्षित नहीं हैं।
गिरिराज सिंह का तंज
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा मुर्शिदाबाद के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किए जाने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी वोट और तुष्टीकरण की राजनीति करती हैं। ममता बनर्जी ने कहा था कि हमारे रहते हुए कोई किसी बांग्लादेशी को नहीं निकाल सकता है। मुर्शिदाबाद में हिंदुओं के घरों के बाहर निशान बनाकर उनकी हत्या की गई है। प्रशासन के संरक्षण में सभी चीजे की गई। जब बंगाल में सभी हिंदुओं के अंदर एक आक्रोश की भावना जगी तो 27 दिनों बाद ममता बनर्जी घड़ियाली आंसू बहाने के लिए मुर्शिदाबाद पहुंची। वहां उनके शासन में हिंदू सुरक्षित नहीं है। बंगाल के लोग यह समझ गए हैं।
मुर्शिदाबाद में क्या हुआ?
वक्फ संशोधन बिल के संसद से पास होने और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साइन होने के बाद देश को नया वक्फ कानून मिल गया। लेकिन कई मुस्लिम संगठन इसका विरोध कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में भी विरोध प्रदर्शन हुआ। देखते ही देखते प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान पुलिस पर पत्थर फेंके, गाड़ियों में आग लगाई और तोड़फोड़ भी की। इस हिंसा में 3 हिंदुओं की मौत हो गई।
Created On :   5 May 2025 6:44 PM IST