Haryana Politics: हरियाणा में कांग्रेस ने किया बड़ा फेरबदल, राव नरेंद्र सिंह और भूपेंद्र हुड्डा को सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा में कांग्रेस ने बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने राव नरेंद्र सिंह को नए प्रदेश कमेटी (PCC) अध्यक्ष नियुक्त किया है और भूपिंदर सिंह हुड्डा को कांग्रेस विधानसभा दल (CLP) बना दिया गया है। इस बड़े फेरबदल को पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंजूरी दी है। इसके बाद इसे अमल में लाया गया।
इस समुदाय से आते है ये नेता
इन बड़े पदों की नियुक्ति के अलावा लगभग 20 सालों से चले आ रहे जाट, दलित (SC) के नेतृत्व में भी बदलाव किया गया है। कांग्रेस के पुराने राजनैतिक समीकरणों में हमेशा बड़े पदों पर जाट और दलित की जोड़ी दिखाई देती थी, लेकिन इस बार पार्टी ने बड़े पदों जैसे नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष पद में फेरबदल किया है। अब इन पदों पर जाट और ओबीसी की जोड़ी को यह जिम्मेदारी सौंपी है।
इस नए संयोजन से यह संकेत मिलता है कि पार्टी अब ओबीसी और अन्य समुदायों को नजर रखते हुए नए समीकरण को तैयार करने का प्रयास कर रही है। पिछले एक साल से हरियाणा कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष पद नहीं भरे गए थे। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव के बाद से यह पद खाली थे। पार्टी ने इन पदों को भरने से पहले कई दौरे की बैठकें और सर्वेक्षणों के बाद यह निर्णय लिया है।
सुर्खियों में इन नेताओं के नाम
भूपिंदर हुड्डा का नाम इस पद के लिए पहले से ही सुर्खियों में चल रहा था। 37 कांग्रेस विधायकों में से ज्यादातर ने उनका नाम आगे किया था। वहीं, नव नियुक्त राव नरेंद्र सिंह ने नाम भी काफी समय से पीसीसी अध्यक्ष के लिए सुर्खियां बटोर रहा था। पार्टी हाई कमान में वे एक मजबूत तौर पर उम्मीदवार भी माने जा रहे थे।
पार्टी के लिए यह नियुक्तियां काफी कठिन रही क्योंकि अंदरूनी गुटबाजी और समीकरणों का खतरा मंडरा रहा था। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह फेरबदल पार्टी को नई राह दिखाने का संकेत देती है। खासकर हरियाणा में जातीय समीकरणों और ध्रुवीकरण को चुनौती देने का प्रयास किया गया है।
Created On :   30 Sept 2025 1:12 AM IST