Haryana Flood News: 'अगर पंजाब में किसानों को 30 दिन में...' आप ने हरियाणा की बीजेपी सरकार पर कसा तंज

अगर पंजाब में किसानों को 30 दिन में... आप ने हरियाणा की बीजेपी सरकार पर कसा तंज
आम आदमी पार्टी ने राज्य की बीजेपी सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर हमलावर हो गई है। पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने बताया, "अगर पंजाब में किसानों को 30 दिन में 20,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जा सकता है, तो हरियाणा में ऐसा क्यों नहीं हो सकता?"

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा में भारी बारिश होने से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई थीं। इससे राज्य के किसानों को भारी नुकासान का सामना करना पड़ा। इसी मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने राज्य की बीजेपी सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर हमलावर हो गई है। पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने बताया, "अगर पंजाब में किसानों को 30 दिन में 20,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जा सकता है, तो हरियाणा में ऐसा क्यों नहीं हो सकता?"

हरियाणा में इतना हुआ नुकसान

पार्टी मीडिया प्रभारी ने आगे कहा कि बाढ़ की वजह से हरियाणा में 5 लाख 30 हजार किसान, 6,395 गांव और लगभग 31 लाख एकड़ जमीन प्रभावित हो गई हैं। इसके बावजूद वहां के किसानों को अभी तक एक रुपए मुआवजा सरकार से नहीं मिला है। उनका यह भी कहना है कि 8 जिलों में 15,834 एकड़ के गिरदावरी का कार्य अभी भी अधूरा पड़ा हुआ है। उन्होंने बताया, "इतना बड़ा नुकसान हो गया, लेकिन बीजेपी सरकार चुपचाप बैठी है। ये किसानों के साथ सीधा धोखा है।"

आप ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

अनुराग ढांडा ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "सरकार ने सिर्फ ₹15,000 प्रति एकड़ मुआवजे की बात कही, लेकिन किसानों के खाते में अब तक कुछ नहीं आया। दूसरी तरफ पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार ने ₹20,000 प्रति एकड़ का मुआवजा तय किया और 30वें दिन ही किसानों के बैंक खातों में पैसा पहुंचा दिया। पंजाब में काम हुआ, हरियाणा में सिर्फ बात हुई।"

उन्होंने मुख्यमंत्री पर तंज करते हुए कहा, "मुख्यमंत्री को किसानों का दर्द दिखता ही नहीं। MSP पर फसल नहीं बिक रही, खेत बाढ़ में डूबे हैं, फसलें बर्बाद हो चुकी हैं, लेकिन मुख्यमंत्री दिल्ली में राजनीतिक बैठकों में व्यस्त हैं। किसानों को राहत देने की बजाय सरकार ने मुंह मोड़ लिया है।"

आप ने पंजाब का किया जिक्र

आप प्रवक्ता ने पंजाब का जिक्र करते हुए कहा कि वहां पर 11 सितंबर को विशेष गिरदावरी की घोषणा कर दी गई थी। इसको पूरा करने का लक्ष्य 45 दिन का रखा गया था, लेकिन इसका काम 30 दिनों के भीतर ही कर लिया गया। यानी वहां के किसानों को मुआवजा मिलना शुरू हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य के 2,508 गांव के लोग पूरी तरह से प्रभावित हुए है। और 3.5 लाख एकड़ जमीन पर 20,000 रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से लोगों को मुआवजा दिया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया, "फर्क सिर्फ नीयत का है। पंजाब में किसानों को उनका हक़ समय पर मिला, हरियाणा में किसान अब भी इंतजार कर रहे हैं। बीजेपी सरकार किसानों की मदद करने की बजाय राजनीति में उलझी है। उन्होंने हरियाणा के किसानों से अपील की कि वे इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं।" उन्होंने आगे बताया, "पंजाब मॉडल ने दिखा दिया है कि अगर नीयत साफ हो तो किसानों को समय पर राहत मिल सक

Created On :   14 Oct 2025 1:52 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story