Punjab Flood: गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब को हर मुमकिन मदद का दिलाया भरोसा, सीएम भगवंत सिंह मान से की फोन पर बात

गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब को हर मुमकिन मदद का दिलाया भरोसा, सीएम भगवंत सिंह मान से की फोन पर बात
  • पंजाब के अधिकांश हिस्सों में हो रही है भारी बारिश
  • बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ रहा है
  • अमित शाह ने की सीएम भगवंत सिंह मान

डिजटिल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब में लगातार भारी बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। पंजाब में लोगों के बाढ़ से हाल बेहाल हैं। इसी दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान से फोन पर बात की है। भगवंत सिंह मान ने अमित शाह को बाढ़ से संबंधित सभी अहम जानकारियां दी हैं। बदले में अमित शाह ने विश्वास दिलाया है कि वो जो भी मुमकिन मदद होगी वे करेंगे। पंजाब भारी बाढ़ की मार खा रहा है। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हो रही है, इस वजह से पंजाब को भारी बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है।

कहां पर कैसी हो रही बारिश?

पंजाब में लगातार भारी बारिश हो रही है। चंडीगढ़ के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अमृतसर, पटियाला, पठानकोट, बठिंड, फरीदकोट, गुरदासपुर, एसबीएस नगर, मोहाली और रुपनगर में भारी भरकम बारिश दर्ज की गई है। वहीं, हरियाणा के अंबाला, करनाल, हिसार, नारनौल, रोहतक, सिरसा, पंचकूला, पानीपत और गुरुग्राम में भी भारी बारिश हुई है।

सीएम भगवंत मान ने किया जायजा

पंजाब में आई भारी बाढ़ को देखते हुए सीएम भगवंत सिंह मान लगातार समीझा बैठक कर रहे हैं। साथ ही वे बाढ़ से प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बचाव कार्यों को सुनिश्चित करने के लिए निगरानी पर भी गए थे। उन्होंने मुख्य सचिव, उच्च अधिकारियों और विधायकों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी करने को कहा है। साथ ही ये सुनिश्चित करने को कहा है कि जो भी काम हो रहा है वो अच्छे से हो और लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना ना करना पड़े।

Created On :   1 Sept 2025 1:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story