लोकसभा चुनाव 2024: राहुल गांधी पर बरसे इंडिया गठबंधन के नेता, केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

राहुल गांधी पर बरसे इंडिया गठबंधन के नेता, केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार
  • राहुल गांधी पर इंडिया गठबंधन के नेता का हमला
  • दिल्ली सीएम की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस पर लगाए आरोप
  • गठबंधन में पड़ी फूट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन में एक बार फिर से फूट पड़ती दिखाई दे रही है। गठबंधन के प्रमुख दल कांग्रेस और अन्य घटक दलों के बीच राहुल गांधी की उम्मीदवारी पर तनातनी चल रही है। दरअसल, केरल के मुख्यमंत्री और वाम पार्टी के नेता पिनराई विजयन ने कांग्रेस नेता के चुनावी मैदान में उतरने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने को अनुचित बताया है। इसके अलावा केरल के सीएम ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने वाली केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी की पड़ताल में कांग्रेस का हाथ है।

विजयन ने राहुल पर साधा निशाना

वाम दल के नेता ने कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी को प्रत्याशी बनाने के फैसले पर आपत्ती जताई है। उन्होंने कहा कि वायनाड से सीपीआई प्रत्याशी एनी राजा के खिलाफ राहुल गांधी को उतारने बिल्कुल अनुचित है। विजयन ने कहा, "क्या राहुल गांधी यह कह सकते हैं कि वह यहां एनडीए के खिलाफ चुनाव लड़ने जा रहे हैं? वह यहां LDF के खिलाफ लड़ रहे हैं, जो बड़ी राजनीतिक ताकत है।"

विजयन ने सवाल पूछा, " इंडिया गठबंधन में शामिल घटक दल LDF के खिलाफ चुना लड़ने पर क्या सफाई देना चाहेंगे? वह भी एनी राजा के खिलाफ, जो राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं।" इतना ही नहीं, बल्कि उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी 'डबल स्टैंडर्ड' की राजनीति कर रहे हैं। विजयन ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के वक्त राहुल सीएए पर क्यों चुप्पी साधे रहे थे।

इसी के साथ विजयन ने आरोपा लगाया कि केजरीवाल के खिलाफ ईडी लगावने में कांग्रेस शामिल है। उन्होंने कहा, " जब जांच एजेंसी जब अन्य विपक्ष दलों के नेताओं को निशाना बनाती हैं, तब कांग्रेस क्यों चुप बैठी रहती है।"

कांग्रेस को भी घेरा

इसे लेकर टाइम्स ऑफ इंडिया ने एक खबर प्रकाशित की है। खबर के मुताबिक, "दिल्ली में आप सरकार पर शराब नीति से जुड़े मामले में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। इन सबके पीछे कांग्रेस का हाथ है। इस वजह से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कार्रवाई की गई है। कांग्रेस ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर केजरीवाल पर निशाना साधा था। उस दौरान कांग्रेस ने शिकायत की थी कि केजरीवाल को क्यों गिरफ्तार नहीं किया गया था?"

Created On :   2 April 2024 7:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story