बीजेपी का नया अध्यक्ष ?: इसी हफ्ते घोषित हो सकता है भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, संघ और बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं का दिल्ली में लगा जमावड़ा

इसी हफ्ते घोषित हो सकता है भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष,  संघ और बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं का दिल्ली में लगा जमावड़ा
  • कई मुद्दों पर जारी है बातचीत
  • हर राज्य की अलग उलझन
  • नए नाम पर मंथन जारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नया राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा, इस पर इसी हफ्ते सहमति बन सकती है। बीजेपी और संघ के कई वरिष्ठ नेता दिल्ली में मौजूद है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का राजधानी में जमावड़े के बाद अध्यक्ष को चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि कई मौको पर संघ अपने अनुषांगिक संगठनों के आंतरिक मामलों में दखल देने से नकारते हुए केवल सलाह देने की बात कहता है। बीजेपी के साथ भी ऐसा ही है। संगठन के मामले में कुछ बिंदु हैं, जिस पर विमर्श हो रहा है और यह स्वभाविक है।

संघ और भाजपा के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष की बातचीत के एजेंडे में भविष्य में केंद्रीय मंत्रिमंडल में होने वाला फेरबदल, पार्टीशसित राज्यों में शीर्ष स्तर पर फेरबदल, प्रदेशों और केंद्रीय संगठन में बदलाव जैसे विषय भी हैं। मिली जानकारी के अनुसार संघीय सूत्रों का कहना है कि बीजेपी कई स्तर पर बदलाव पर सहमति बना रही है, इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन में देरी हो रही है।

बीजेपी सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए जरूरी कई प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष तय होने के बाद संघ से आखिरी बातचीत होने के बाद ही नाम फाइनल होगा। खबर ये भी है कि संघ चाहता है कि न सिर्फ राष्ट्रीय अध्यक्ष 60 साल से कम उम्र का हो, उम्मीद जताई जा रही है कि मई के पहले सप्ताह में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो सकती है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले यूपी, कर्नाटक, गुजरात और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में संगठन चुनाव जरूरी है। पार्टी के सामने मुश्किल यह है कि मध्यप्रदेश को छोड़ कर इन राज्यों में जो भी अध्यक्ष बनेगा, उसी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लडऩा होगा। ऐसे में इन स्टेट में जातिगत बैलेंस तय करना कठिन के साथ साथ अहम भी है। बीजेपी अध्यक्ष के जरिए एससी एसटी और ओबीसी वोट बैंक को साधने की पूरी कोशिश में है।

Created On :   23 April 2025 10:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story