लोकसभा चुनाव 2024: जेल में बंद नेता आप के स्टार प्रचारक, गुजरात की दो लोकसभा सीटों पर प्रचार करेंगे आप के 40 नेता

जेल में बंद नेता आप के स्टार प्रचारक, गुजरात की दो लोकसभा सीटों पर प्रचार करेंगे आप के 40 नेता
  • गुजरात की दो सीटों पर लड़ रही आप
  • सुनीता केजरीवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी
  • सूची में जेल में बंद नेताओं के नाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने गुजरात में लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए आज मंगलवार को अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में जेल में बंद नेताओं के नाम होने से सबको हैरान कर दिया है। आपको बता दें सूची में सबसे टॉप पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम है, जो हालफिलहाल जेल में बंद है। सूची में करीब एक साल से जेल में बंद मनीष सिसोदिया का नाम भी है। सूची में आप के 40 नेताओं के नाम है।

स्टार प्रचारकों में दिल्ली सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का भी नाम है। इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और सतेंद्र जैन का भी नाम है। आपको बता दें तथाकथित दिल्ली शराब घोटाले में जेल में गए अरविंद केजरीवाल के बाद एकाएक केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की भूमिका बढ़ गई है। आए दिन सीएम पत्नी सुनीता प्रचार के दौरान मंच से केजरीवाल द्वारा जेल से जारी किए संदेशों को आप कार्यकर्ताओं के बीच पढ़ती हुई नजर आ रही है। रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की आयोजित रैली में भी वह संबोधन करती हुई दिखाई दी थीं। बीते दिनों दिल्ली में पार्टी के सभी विधायकों ने उनसे घर पर जाकर मुलाकात की और पार्टी की रणनीति पर चर्चा की थी।

आपको बता दें 26 लोकसभा सीटों वाले गुजरात में इंडिया गठबंधन में शामिल आप पार्टी को भरूच और भावनगर दो लोकसभा सीट मिली हुई है। शेष सभी 24 सीटों पर कांग्रेस ने उम्मीदवार उतारे है। सात मई को गुजरात की सभी सीटों पर मतदान होंगे। देश में 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग है, अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। वहीं 4 जून को नतीजे आएंगे।

Created On :   16 April 2024 2:24 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story