Karnataka Congress: 'कोई ग्रुप बनाना मेरे खून में...' कर्नाटक में सत्ता नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच डिप्टी सीएम की आई प्रतिक्रिया

कोई ग्रुप बनाना मेरे खून में... कर्नाटक में सत्ता नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच डिप्टी सीएम की आई प्रतिक्रिया
कर्नाटक में एक बार फिर से सत्ता नेतृत्व में बदलाव खबर सामने आई हैं। इसको लेकर राज्य उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की प्रतिक्रिया सामने आई हैं।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरू। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरे होने के बाद से कई बारे नेतृत्व परिवर्तन की खबरे सामने आई है। लेकिन एक बार फिर से सत्ता नेतृत्व में बदलाव खबर सामने आई हैं। इसको लेकर राज्य उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की प्रतिक्रिया सामने आई हैं। शिवकुमार का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस सरकार में किसी प्रकार की खींचतान नहीं है और मौजूदा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अपना कार्यकाल पूरा करने वाले हैं। ये उनका बयान ऐसे समय पर आया है, जब बीते गुरुवार को डिप्टी सीएम के समर्थक कुछ मंत्री और विधायक दिल्ली पहुंचे थे। इसके बाद अब शिवकुमार का स्पष्टीकरण दिया है।

ये गुटबाजी का संकेत नहीं

डिप्टी सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "सभी 140 विधायक मेरे ही विधायक हैं। कोई ग्रुप बनाना मेरे खून में नहीं है। मुख्यमंत्री और मैंने हमेशा कहा है कि हम हाईकमान के फैसले के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।" उनका आगे कहना है कि कुछ विधायक दिल्ली पहुंचे है। इसका कोई राजनीतिक दबाव और गुटबाजी का संकेत नहीं है। यह संभावित मंत्रिमंडल के विस्तार कर से पहले का सामान्य राजनीतिक व्यवहार है।

मुख्यमंत्री का किया समर्थन

शिवकुमार ने आगे कहा, "मुख्यमंत्री ने तय किया है कि वे मंत्रिमंडल में फेरबदल करेंगे। मंत्री बनना सभी का अधिकार है, इसलिए विधायकों का नेतृत्व से मिलना बिल्कुल सामान्य है। हम किसी को रोक नहीं सकते।" उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति समर्थन करते हुए कहा, "सीएम ने कहा है कि वे पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और हम सभी मिलकर उनके साथ काम करेंगे।"

शिवकुमार समर्थन कई विधायकों का अचानक दिल्ली पहुंचने थे। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे थे कि कर्नाटक को नया मुख्यमंत्री मिल सकता है। इसे कुछ नेताओं ने 'नवंबर रिवॉल्यूशन' का नाम दिया है। इन्हीं अटकलों के बीच डिप्टी सीएम का बयान सामने आया है, जिसमें किए गए दावों को खारिज कर दिया है।

Created On :   21 Nov 2025 5:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story