पलटवार: सिर्फ अपने ही बारे में सोचते, स्वार्थ की राजनीति करते हैं, कीर्ति वर्धन सिंह ने फारुख अब्दुल्ला पर कसा तंज

सिर्फ अपने ही बारे में सोचते, स्वार्थ की राजनीति करते हैं, कीर्ति वर्धन सिंह ने फारुख अब्दुल्ला पर कसा तंज

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम व नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के चीफ फारुख अब्दुल्ला ने ऑपरेशन सिंदूर पर बयान दिया है। जिसके बाद से सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है। इस बयान को लेकर केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने फारुख पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सिर्फ स्वार्थ की राजनीति करते हैं और राष्ट्रीय हित की अनदेखी करते हैं। अब जनता इनकी हकीकत जान गई है।

कीर्ति वर्धन सिंह ने क्या कहा?

कीर्ति वर्धन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे (फारुख अब्दुल्ला) सिर्फ अपने ही बारे में सोचते हैं, सिर्फ स्वार्थ की राजनीति करते हैं। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, "कई लोग राष्ट्रीय हित को ध्यान में नहीं रखते हैं। इस बात तक सीमित रहते हैं कि अपनी स्वार्थ की राजनीति को कैसे बचाया जाए। यह दुखद है, लेकिन जनता भी अब ऐसे लोगों को नकार रही है। बिहार चुनाव की जीत ने यह साफ कर दिया है। कि उन्हें देश की मजबूती चाहिए और वे भविष्य की सुरक्षा के लिए वोट करेंगे।"

क्या था फारुख अब्दुल्ला का बयान?

शुक्रवार रात जम्मू कश्मीर के नौगाम पुलिस थाने में हुए ब्लास्ट मामले पर पूर्व सीएम ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। वह बोले ऑपरेशन सिंदूर से हमें कुछ भी हासिल नहीं हुआ। इसकी वजह से हमारे कई लोगों की जान चली गई। उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि अब ऐसा (ऑपरेशन सिंदूर) दोबारा नहीं होगा। इससे हमें कुछ भी हासिल नहीं हुआ है। हमारे लोग मारे गए। हमारी सीमाएं प्रभावित हुईं। मैं चाहता हूं कि दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध हों। यही एक तरीका है। जैसा पूर्व पीएम वाजपेयी ने कहा था कि मित्र बदले जा सकते हैं, पड़ोसी नहीं।"

Created On :   17 Nov 2025 11:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story