बिहार विधानसभा चुनाव 2025: लालू के गढ़ सारण से भी महागठबंधन को नहीं मिली बड़ी जीत

लालू के गढ़ सारण से भी महागठबंधन को नहीं मिली बड़ी जीत
24 सीटें वाले सारण डिवीजन में तीन जिले सारण, सीवान और गोपालगंज आते हैं। सारण डिवीजन में सबसे अधिक 10 ,सीवान में 8 और गोपालगंज जिले में 6 सीटें आती हैं। बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव का गोपालगंज गृह जिला है

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी के गढ़ सारण डिवीजन में भी महागठबंधन को अच्छी खुशी नहीं मिली। आपको बता दें 24 सीटें वाले सारण डिवीजन में तीन जिले सारण, सीवान और गोपालगंज आते हैं। सारण डिवीजन में सबसे अधिक 10 विधानसभा सीटें सारण जिले में हैं। वहीं, सीवान में 8 और गोपालगंज जिले में 6 सीटें आती हैं। बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव का गोपालगंज गृह जिला है।

बीते 2020 के इलेक्शन में आरजेडी को सबसे बड़ी पार्टी बनवाने में सारण की बड़ी भूमिका रही थी तब प्रमंडल की 24 में से 15 सीटों पर महागठबंधन को जीत मिली। एमजीए में शामिल आरजेडी को 11 सीटें और कांग्रेस को एक सीट मिली, वहीं भाकपा माले दो और माकपा को एक सीट जीतने में सफल रही ,बाकी 9 सीटें एनडीए के खाते में आई। एनडीए से बीजेपी को 7 सीटें और जेडीयू को दो सीटें मिली थीं। 2025 के नतीजे में सारण प्रमंडल में एनडीए को 20 और महागठबंधन को चार सीट मिली है।

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में प्रचंड जीत के बाद एनडीए की सरकार बनना तय है। चुनावी रिजल्ट आने के बाद ये साफ हो गया कि कौन गठबंधन अपने गढ़ को बचाने में सफल रहा? किसका किला ढह गया? आज हम आपको बताएंगें 9 प्रमंडलों में बटे बिहार में किस दल ने बाजी मारी। इससे पहले 2020 के विधानसभा चुनावी नतीजों के बारे में बात करें तो 9 डिवीजन में से पांच में एनडीए और चार में महागठबंधन ने बढ़त बनाई थी। लेकिन इस बार एनडीए ने लगभग सभी प्रमंडलों में एकतरफा तौर पर जीत हासिल की है।

Created On :   16 Nov 2025 3:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story