बजट सत्र 2026: लोकसभा में भारी हंगामे के बीच 8 सांसद निलंबित, कार्यवाही दिनभर तक स्थगित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में हंगामे और चेयर की तरफ कागज़ फेंकने की घटना के सिलसिले में, हिबी ईडन, अमरेंद्र सिंह, राजा वारिंग, मणिक्कम टैगोर, गुरजीत सिंह औजला और किरण कुमार रेड्डी समेत छह विपक्षी सांसदों को इस सत्र के बाकी समय के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। लोकसभा दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और दूसरे कांग्रेस सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर 8 कांग्रेस सांसदों के सस्पेंशन और भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
बजट सत्र के पांचवें दिन 11 बजे से शुरु हुई लोकसभा की कार्यवाही केवल 8 मिनट ही चल सकी। भारी हंगामे के चलते लोकसभा स्पीकर ने कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। उसके बाद कार्यवाही फिर से शुरु हुई लेकिन सदन केवल 13 मिनट ही चल पाया। फिर सदन प्रमुख ओम बिरला ने कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया।
यह भी पढ़े -भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने लोकसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा विपक्ष की बात को कौन दबा रहा है? कल बार बार लोकसभा अध्यक्ष के द्वारा आग्रह किया गया कि नियमों के अनुरूप विषय पर चर्चा करें। क्या नेता प्रतिपक्ष को इसके अलावा कोई विषय नहीं था। ये दर्शाता है कि विपक्ष के पास हंगामा करने के अलावा कुछ नहीं है। आपके सांसद सवाल पूछना चाहते हैं सरकार जवाब देने को तैयार है। आप प्रश्नकाल चलने ही नहीं देना चाहते।
यह भी पढ़े -'आर्मी को भईया कभी बदनाम नहीं करेंगे', एमएम नरवणे की किताब पर बवाल के बीच राहुल गांधी के समर्थन मे उतरी प्रियंका गांधी
Created On :   3 Feb 2026 1:00 PM IST













