Manoj Mukund Naravane Issue: पूर्व अर्मी चीफ मुकुंद नरवणे की सुरक्षा की चिंता, संजय राउत ने कहा हमें पता नहीं उनके साथ क्या होगा?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र से राज्यसभा में सांसद संजय राउत शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सबसे अनुभवी नेता हैं। उन्होंने एक बार फिर चौंकाने वाला बयान दिया है। संजय राउत ने पूर्व सेना चीफ मनोज मुकुंद नरवणे की सुरक्षा को खतरा बताया है। उन्होंने कहा जिस तरह से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में मनोज मुकुंद नरवणे की किताब 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' का नाम लिया वैसे ही सत्तपक्ष ने उन्हें रोक दिया। इस घटना को लेकर अब मुझे पूर्व अर्मी चीफ की सुरक्षा की चिंता हो रही है। राहुल गांधी ने ऐसा मुद्दा लाने की कोशिश की जो देश की सुरक्षा से जुड़ा है।
नरवणे की सुरक्षा की चिंता हो रही- संजय राउत
उन्होंने कहा अगर कोई देश हमला करने की तैयारी में भारत की सीमा पर पहुंच आता है तो उस समय शासन चलाने वाले शीर्ष पद को फैसला लेना चाहिए। चीन जब हमारी सीमा पर अतिक्रमण फैला रखा था तब आर्मी चीफ नरवणे बार-बार कर रहे थे कि हमें आदेश दीजिए। लेकिन 56 इंच का सीना रखने वाले उस समय भाग निकले। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि इस घटना के चलते मुझे मनोज मुकुंद नरवणे की सुरक्षा की चिंता हो रही है। उनके साथ क्या होगा, यह मैं नहीं कह सकता। उनकी सिक्योरिटी बढ़ा देना चाहिए। इस तरह के कई हादसे हो चुके हैं। इसलिए सुरक्षा बढ़ाना सबसे जरूरी है।
नरवणे की गैर-प्रकाशित बुक पर क्या बोले राजनाथ?
संजय ने कहा सोनम वांगचुक ने भी सीमा की सुरक्षा का मुद्दा उठाया था उनके साथ क्या हुआ आप सभी जानते हैं? उन्होंने कहा उस समय भी सोनम के मुद्दे को लेकर संसद में भी काफी हंगामा हुआ था। राहुल ने भी सोमवार को मनोज मुकुंद नरवणे की गैर-प्रकाशित बुक का जिक्र किया है। उनकी किताब के जरिए राहुल ने डोकलाम में भरतीय सीमा के निकट चीनी टैंक पहुंचने की बात कही थी। इस पर विवाद तब और बढ़ गया जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा लोकसभा में ऐसी किसी पुस्तक को कोट नहीं किया जा सकता है जो गैर-प्रकाशित हो। राजनाथ ने कहा अगह पुस्तक के तथ्य सही होते तो वह प्रकाशित हो जाती। उस पर किसी तरह की रोक लगाने की जरूरत नहीं थी।
Created On :   3 Feb 2026 6:34 PM IST












