बिहार बजट सत्र 2026: विधानसभा में पेश हुआ बजट, वित्त मंत्री ने कहा ईमान विज्ञान अरमान और सम्मान से बिहार तेजी से आगे बढ़ेगा

विधानसभा में पेश हुआ बजट, वित्त मंत्री ने कहा ईमान विज्ञान अरमान और सम्मान से बिहार तेजी से आगे बढ़ेगा
मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा आज बिहार का अनोखा बजट आ रहा है। पिछली बार 3 लाख 17 हजार करोड़ का बजट पेश किया गया था।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की नीतीश सरकार ने बजट सत्र के दूसरे दिन बजट पेश कर दिया है। चुनाव के बाद बिहार सरकार का पहला बजट वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने 3 लाख 47 हजार करोड़ का पेश किया। इस दौरान वित्त मंत्री ने कहा ज्ञान, ईमान ,विज्ञान, अरमान और सम्मान से बिहार तेजी से आगे बढ़ेगा। आज दोपहर दो बजे बिहार का बजट पेश किया गया।

बिहार विधानसभा में मोकामा से जेडी(यू) विधायक अनंत सिंह ने विधायक पद की शपथ ली। शपथ लेने से पहले, उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया। JDU नेता अनंत कुमार सिंह ने अपने आपको निर्दोष बताते हुए कहा हमें न्याय मिलेगा, विपक्ष के पास कोई काम नहीं है।

इससे पहले बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा आज बिहार का अनोखा बजट आ रहा है। पिछली बार 3 लाख 17 हजार करोड़ का बजट पेश किया गया था। मुझे उम्मीद है कि उससे बहुत ज्यादा का बजट इस बार बिहार पेश करेगा। महिलाओं की भारीदारी कैसे बढ़े और महिलाओं का सशक्तिकरण कैसे हो इस पर बजट में बहुत ज्यादा प्रावधान किया जा रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी किसी भी राज्य को विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण है। हमने बजट में इस पर भी जोर दिया है।

आपको बता दें बिहार विधानसभा में बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। मोकामा से विधायक का चुनाव जीते उम्मीदवार अनंत सिंह ने विधायक पद की शपथ ली, पटना सिविल कोर्ट ने बीते दिन सोमवार को उन्हें शपथ के लिए अनुमति दी थी। अनंत सिंह को चुनाव के दौरान हत्या के एक केस में अरेस्ट किया गया ,तब से वह बेऊर जेल में बंद था। 2 फरवरी से शुरु हुई बजट सत्र के दूसरे दिन यानि आज पेश हुए बजट से बिहार के युवाओं, महिलाओं और लोगों को सरकार से काफी उम्मीदें हैं।

Created On :   3 Feb 2026 3:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story