महाराष्ट्र में महानगरपालिका चुनाव से पहले: महायुति में दरार की अटकलें! शिंदे गुट ने बीजेपी को लेकर जताई नाराजगी, कहा - 'गली-गली की राजनीति में...'

महायुति में दरार की अटकलें! शिंदे गुट ने बीजेपी को लेकर जताई नाराजगी, कहा - गली-गली की राजनीति में...

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में महापालिका के चुनाव नजदीक है। लेकिन, इससे पहले राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है। महाराष्ट्र की सत्ताधारी महायुति सरकार में दरार की अटकलें चल रही है। कहा जा रहा है कि महापालिका चुनाव से पहले डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की नेतृत्व वाली शिवसेना के कुछ पूर्व नगरसेवक और पदाधिकारी बीजेपी में शामिल हुए हैं। इन्हीं नेताओं पर शिवसेना ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। शिवसेना (शिंदे गुट) के सांसद नरेश महस्के ने भाजपा पर तल्ख टिप्पणियां की है।

महायुति में दरार की अटकलें

शिवसेना नेता नरेश म्हस्के ने कहा, "महायुति विरोधियों को खत्म करने के लिए तैयार की गई है। लेकिन अब कुछ जगहों पर ऐसा हो रहा है कि महाविकास आघाड़ी के लोगों का विरोध न करते हुए महायुति के ही घटक दलों के नगर सेवकों को तोड़ा जा रहा है। अंबरनाथ के हमारे नगरसेवक हों या पालघर के जिला परिषद के अध्यक्ष उन्हें तोड़कर अपने दल में शामिल किया जा रहा है, जो गलत है।

उन्होंने आगे कहा, "भारतीय जनता पार्टी हमारे महायुति का बड़ा भाई है। बड़े भाई जैसा व्यवहार कर के हमें समझना चाहिए। पर अपने ही दल के नगरसेवकों को तोड़ना और उन्हें अपनी पार्टी में लेना सही नहीं है, यह महायुती में खटास डालने जैसा है।"

शिंदे गुट की शिवसेना ने जताई नाराजगी

नरेश म्हस्के आगे कहा कि राज्य स्तर पर नेतृत्व करने का इतना बड़ा अवसर मिलने के बाद नेताओं को गली-गली के राजनीतिक खेल में नहीं पड़ना चाहिए। महायुति को हमें मजबूत रखना चाहिए। विरोधियों से हम लड़ेंगे, पर अपने महायुति के सहयोगियों के खिलाफ नहीं जाना चाहिए। महायुति के हर दल के नेताओं को इसका मान रखना चाहिए एक-दूसरे के नगरसेवकों को तोड़ने की प्रथा जो शुरू हुई है, वह गलत है।

उन्होंने आगे कहा कि एक-दूसरे के साथ मिलकर लड़ना है तो लड़ें, भले ही हम अकेले लड़ें, तब भी मित्र दल की आलोचना नहीं करनी चाहिए। एक-दूसरे के लोगों को तोड़ना गलत है।

Created On :   22 Oct 2025 2:05 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story