'MGNREGA' पर सियासत जारी: 'RSS-BJP को महात्मा गांधी पसंद नहीं', कर्नाटक मंत्री का निशाना, भाजपा ने बताया कांग्रेस को किस बात की सता रही चिंता?

RSS-BJP को महात्मा गांधी पसंद नहीं, कर्नाटक मंत्री का निशाना, भाजपा ने बताया कांग्रेस को किस बात की सता रही चिंता?
MGNREGA पर सियासत बढ़ती जा रही है। लोकसभा में 'VB जी राम जी' बिल पेश होने के बाद कांग्रेस और ज्यादा एक्टिव हो गई है। इस क्रम में कर्नाटक के मंत्री ने भाजपा और आरएसएस पर जोरदार निशाना साधा है। वहीं, बीजेपी ने भी कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मनरेगा (MGNREGA) का नाम बलने पर राजनीतिक गलियारों में बवाल देखने को मिल रहा है। मंगलवार को शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में MGNREGA की जगह 'VB जी राम जी' बिल पेश करने के बाद हंगामा और बढ़ गया है। इस बीच कर्नाटक सरकार में मंत्री दिनेश गुंडू राव ने भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस पर जोरदार प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि RSS और बीजेपी महात्मा गांधी को पसंद नहीं करते। मंत्री ने दावा किया कि यह चीज उनके कामों में दिखाई पड़ती है। वहीं, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने भी कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस बात की चिंता है कि 'गांधी' सरनेम बरकरार रहना चाहिए।

यह भी पढ़े -UP फतेह करने के लिए इंडिया गठबंधन ने बिछाई बिसात! अखिलेश यादव ने बताया सपा-कांग्रेस में किस आधार पर तय होगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला

यह भी पढ़े -नितिन नबीन के BJP राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर रविशंकर प्रसाद ने दी प्रतिक्रिया, कहा - पार्टी ने एक ऐसा फैसला किया है कि जिससे...

कर्नाटक मंत्री का प्रहार

मनरेगा का नाम बदलने के मुद्दे पर कर्नाटक के मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा कि यह सब जानते हैं कि RSS और BJP महात्मा गांधी को पसंद नहीं करते, जो उनके कामों में दिखता है। यह एक सफल रोजगार पैदा करने वाला कार्यक्रम था, जिसे पूरी दुनिया में पहचान मिली थी।

कांग्रेस को किस बात की चिंता?

केंद्र सरकार के MGNREGA का नाम बदलने के फैसले के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी विरोध पर, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि हर जगह, वे (कांग्रेस) इंदिरा गांधी, राजीव गांधी के अलावा कोई और नाम नहीं देखना चाहते। उन्हें चिंता है कि उनका 'गांधी' सरनेम बरकरार रहना चाहिए। उन्हें किसी और की परवाह नहीं है, न महात्मा गांधी की और न ही किसी और की। कांग्रेस पार्टी अब नहीं रही, सिर्फ परिवार बचा है। जहां तक MGNREGA और महात्मा गांधी की बात है, महात्मा गांधी सबके हैं, वे सिर्फ उनके अकेले नहीं हैं।

यह भी पढ़े -'मैं दिल्ली के लोगों से माफी मांगता हूं', राजधानी में खराब AQI पर पर्यावरण मंत्री सिरसा का बड़ा बयान, कांग्रेस और AAP पर साधा निशाना

Created On :   17 Dec 2025 11:43 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story