मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी सूची, अमरवाड़ा से मोनिका बट्टी को किया प्रत्याशी घोषित

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने अपनी तीसरी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। लेकिन इस बीच सिर्फ एक नाम की घोषणा की गई है। भाजपा ने छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा से अखिल भारतीय गोंडवाना की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व विधायक मनमोहन शाह की बेटी मोनिका बट्टी को अपना उम्मीदवार चुना है। अभी एक हफ्ते पहले ही 19 सितंबर को मोनिका बट्टी ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था।
— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) September 26, 2023
Created On :   26 Sept 2023 2:44 PM IST
Next Story












