बिहार: नई साल के पहले महीने में मकर संक्रांति के बाद हो सकता है नीतीश कैबिनेट का विस्तार!

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की नीतीश सरकार में मंत्रिमंडल के विस्तार होने की खबर है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश कैबिनेट का विस्तार नई साल के पहले महीने यानी जनवरी में मकर संक्रांति के बाद होने की उम्मीद है। आपको बता दें कुछ दिन पहले सीएम नीतीश कुमार की दिल्ली दौरे के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मीटिंग हुई थी, जिसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार की खबरें तेजी से चलने लगी। आगामी मंत्रिमंडल विस्तार में जातिगत, सामाजिक और राजनीतिक समीकरण साधने की पूरी कोशिश की जाने की उम्मीद है।
इस समय जेडीयू के कई मंत्रियों के पास 1 से अधिक विभाग हैं। जेडीयू के बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 5 , विजय चौधरी के पास 4 जबकि श्रवण कुमार और सुनील कुमार के पास 2-2 डिपार्टमेंट हैं जेडीयू की तरफ से कुशवाह और अति पिछड़े वर्ग से आने वाले नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है। जिससे आगामी राजनीतिक चुनौतियों और सामाजिक समीकरणों को मजबूती मिल सकती है। साथ ही जेडीयू के मंत्रियों का भार कम होगा।
यह भी पढ़े -'एक घर से तो कोई पहाड़ टूट नहीं जाएगा', राबड़ी देवी से आवास खाली कराने पर भड़के कांग्रेस नेता
भाजपा से विजय सिंह, मंगल पांडेय और अरुण शंकर प्रसाद के पास भी दो-दो विभाग हैं। मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद कुछ विभाग नए मंत्रियों को दिए जा सकते हैं, जिससे मौजूदा भाजपा मंत्रियों का बोझ कम होगा। आपको बता दें बिहार में सीएम समेत अधिकतम 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं। अभी नीतीश सरकार में कुल 10 मंत्री पद रिक्त हैं। एनडीए के तय फार्मूले के मुताबिक बीजेपी कोटे से 17, जेडीयू से 15 (सीएम समेत), लोजपा के 2 और हम व आरएलपी को एक-एक मंत्री पद तय हैं। इस लिहाज से 6 जेडीयू और 4 बीजेपी कोटे के मंत्री बनाए जाने की गुंजाइश है। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में विधायकों की हाल ही में आरएलएम में विधायकों के बीच अनबन है।
Created On :   26 Dec 2025 4:53 PM IST













