BMC Election: अजित-शरद पवार के साथ गठबंधन पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया आई सामने, जानें क्या कहा?

अजित-शरद पवार के साथ गठबंधन पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया आई सामने, जानें क्या कहा?
पुणे महानगर पालिका चुनाव के लिए शरद पवार और अजित पवार गुट के बीच बातचीत जारी है। इसके बीच ही कांग्रेस ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर पालिका चुनाव से पहले ही महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज हो गई है। कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने कांग्रेस नेता को फोन पर पुणे महानगर पालिका के लिए गठबंधन का प्रस्ताव रखा था। इस पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया आई है। कांग्रेस का साफ कहना है कि अजित और शरद पवार की पार्टी के साथ कोई भी गठबंधन नहीं होगा।

क्या बोली कांग्रेस?

महाराष्ट्र कांग्रेस के उपाध्यक्ष मोहन जोशी का कहना है कि एनसीपी या अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के साथ कांग्रेस गठबंधन नहीं करेगी क्योंकि इन दोनों दलों ने पुणे महानगर पालिका चुनाव एक साथ ही लड़ने का फैसला लिया है।

मोहन जोशी ने दी प्रतिक्रिया

मोहन जोशी ने आगे कहा कि कांग्रेस महा विकास आघाड़ी के सहयोगी दल जैसे शिवसेना (यूबीटी) और समान विचारधारा वाले अन्य संगठनों के साथ गठबंधन की कोई संभावना देखी जा रही है। कांग्रेस की प्रदेश इकाई की एक बैठक आज मुंबई में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के नेतृत्व में हुई है, जिसमें कई निर्देश जारी किए गए थे। कांग्रेस को शिवसेना (यूबीटी), आम आदमी पार्टी और राष्ट्रीय समाज पक्ष जैसी समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ जुड़ना चाहिए।

समान विश्वास वालों के साथ लड़ेंगे- कांग्रेस

जोशी ने आगे कहा कि कांग्रेस धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टियों के साथ पुणे निकाय चुनाव लड़ेगी। दो दिन पहले ही कांग्रेस के नेता सतेज पाटिल ने भी कहा था कि उन्हें पुणे निकाय चुनाव के लिए गठबंधन को लेकर अजित पवार से प्रस्ताव मिला है। इस पर भी जोशी ने कहा है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस और अजित पवार की पार्टी एक साथ चुनाव लड़ रही है इसलिए कांग्रेस दोनों पार्टियों में से किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी।

Created On :   26 Dec 2025 5:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story