Bangladesh Protest: भारत ने बांग्लादेश में हिंदू की हत्या पर यूनुस सरकार को घेरा, देश में शांति और स्थिरता की जताई उम्मीद

भारत ने बांग्लादेश में हिंदू की हत्या पर यूनुस सरकार को घेरा, देश में शांति और स्थिरता की जताई उम्मीद
MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को बताया कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की स्थिति हिंसाओं की वजह से गंभीर बनी हुई हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश में सियासी संकट और अल्पसंख्यक हिंदुओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को बताया कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की स्थिति हिंसाओं की वजह से गंभीर बनी हुई हैं। उन्होंने दीपू दास की हत्या की निंदा की है और कहा कि उनकी हत्या में शामिल लोगों को किसी सुरत में बख्सा नहीं जाएगा।

मंत्रालय के प्रवक्ता ने आगे बताया कि यूनुस की अंतिरम सरकार में अब तक 2,900 हिंसा की घटनाएं देखने को मिली है, जिसमें हत्या, आगजनी, जमीन हड़पने से जुड़ी शामिल है। इन्हें राजनीतिक हिंसा कहकर नजर अंदाज करना मुश्किल हैं।

शांति और स्थिरता की उम्मीद

रणधीर जायसवाल ने तारिक रहमान के बांग्लादेश वापसी को लेकर कहा कि भारत चाहता है कि बांग्लादेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष और समावेशी रूप से चुनाव हो। भारत हमेशा से बांग्लादेश के लोगों के साथ अच्छे संबंध स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत वहां पर शांति और स्थिरता की उम्मीद करता है। उन्होंने आगे बताया कि हर समुदाय के लोग इस चुनाव में भाग लें ताकि अपने लोगों की आवाज बुलंद कर सके।

यूनुस सरकार का हो रहा विरोध

बांग्लादेश में सबसे पहले उस्मान हादी की हत्या की गई थी, इसके बाद कट्टरपंथी अल्पसंख्यक हिंदुओं पर जुल्म होने लगे हैं। भीड ने पहले हिंदू युवक दीपू दास की हत्या कर शव को पेड़ पर लटका कर जला दिया गया था। इसके बाद अब राजबाड़ी में अमृत मंडल उर्फ सम्राट नाम के युवक की भीड़ ने पिटाई कर दी। इस दौरान उसकी मौत हो गई। इसी मामले में भारत के अलावा दूसरे अन्य देश भी यूनुस सरकार का विरोध कर रहे हैं।

बांग्लादेश पीएम पद के मुख्य दावेदार?

गौरतलब है कि बांग्लादेश में अगले साल फरवरी में आम चुनाव होने वाले हैं। इसकों लेकर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) एक्टीव हो गई हैं और जोरों शोरों चुनावी माहौल बनाने का काम किया जा रहा है। इसी सिलसिले में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान 17 साल बाद अपने देश लौट आए हैं। जानकारी मिली है कि वे बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद के मुख्य दावेदार है और गुरुवार को राजधानी ढाका के एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद वे नंगे पैर देश की धरती पर खड़े हुए।

Created On :   26 Dec 2025 5:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story