New delhi News: आम जनता की जेब काटने में लगी है केंद्र सरकार - मल्लिकार्जुन खड़गे

New delhi News कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महंगाई के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने केंद्र पर आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी को रोकने में नाकाम होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार आम जनता की जेब काटने में लगी हुई है।
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने शनिवार को सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है। सरकार आवश्यक वस्तुओं की आकाश छूती कीमतों को रोकने में नाकाम है। उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि आज आम आदमी की बचत बंद हो गई है और घरेलू खर्चों पर वह लगाम लगाने के लिए विवश है, ये ‘अमृतकाल’ का परिणाम है।
बचत खातों पर ब्याज दर 25 वर्षों में सबसे निचले पायदान पर है।घरेलू बचत 50 वर्षों में सबसे कम तो हुई थी, पिछले 3 वर्षों से लगातार गिरावट देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि मोदी सरकार ने जनता की जेब काटने का ठेका ले रखा है।
Created On :   28 Jun 2025 7:13 PM IST