महिला से अभद्रता बदसलूकी करने वाले बीजेपी नेता श्रीकांत के घर पर चला बुलडोजर

Bulldoder walked into the house of BJP leader Shrikant, who misbehaved with woman
महिला से अभद्रता बदसलूकी करने वाले बीजेपी नेता श्रीकांत के घर पर चला बुलडोजर
उत्तर प्रदेश महिला से अभद्रता बदसलूकी करने वाले बीजेपी नेता श्रीकांत के घर पर चला बुलडोजर
हाईलाइट
  • महिला से अभद्रता नेता को पड़ी भारी

डिजिटल डेस्क,नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 93 के ग्रैंड ओमेक्स में श्रीकांत त्यागी के आवास पर अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर पुलिस भी मौजूद है।

अवैध निर्माण को लेकर जेसीबी को साथ  यूपी पुलिस नेता के निवास पहुंची, कार्रवाई करने लगी।  

उत्तरप्रदेश के नोएडा में महिला से बदसलूकी और धमकाने वाले बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। बीजेपी नेता पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है।  पुलिस ने महिला की शिकायत पर त्यागी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इससे पहले भी श्रीकांत त्यागी विवादों में रहे है, फरवरी 2020 में त्यागी को उनकी पत्नी ने लखनऊ के ग्रीनवुड्स अपार्टमेंट में एक महिला के साथ पकड़ा था। 

पुलिस ने त्यागी की दो गाड़ियों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।   पुलिस को श्रीकांत त्यागी की गाड़ी  टोयोटा फॉर्च्यूनर पर उत्तर प्रदेश सरकार का आधिकारिक प्रतीक मिला था जो राष्ट्रीय प्रतीक नियमों का उल्लंघन है, जिसके सहारा बीजेपी नेता कॉलोनी के लोगों पर रोब  झाड़ता था। इसे लेकर पुलिस ने उस पर अलग से एफआईआर की है।   ।

मौके पर गई पुलिस जांच टीम को  त्यागी की तीन गाड़ियां मिली।  जिनमें से दो मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करते पाए गई, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है।  हालांकि अभी तक त्यागी की गिरफ्तारी न होने की वजह से यूपी पुलिस की भारी किरकरी भी हो रही है। 

बीती रात को पुलिस अधिकारियों की ओर से मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मामले में श्रीकांत त्यागी के चार साथियों को  पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

 

Created On :   8 Aug 2022 4:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story