क्या गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी की जगह लेंगे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह? अब नहीं दिखेंगे देश की राजनीति में सक्रिय!

Former Punjab Chief Minister Amarinder Singh will be the new Governor of Maharashtra?
क्या गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी की जगह लेंगे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह? अब नहीं दिखेंगे देश की राजनीति में सक्रिय!
राज्यपाल विवाद क्या गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी की जगह लेंगे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह? अब नहीं दिखेंगे देश की राजनीति में सक्रिय!
हाईलाइट
  • भगत सिंह कोश्यारी भाजपा के दिग्गज नेताओं में से एक हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कुछ दिनों से महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी अपने बयानों के जरिए सुर्खियों में बने हुए हैं। महाराष्ट्र के महाविकास अघाड़ी सरकार राज्यपाल पर आरोप लगाती रहती थी कि गर्वनर के रूप में वो भाजपा के एजेंट हैं। हालही में भगत सिंह कोश्यारी तब चर्चा में आए जब उन्होंने वीर शिवाजी पर बयान दिया था। जिसको उद्धव गुट के शिवसेना ने हास्यास्पद बताया था और राज्यपाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। विवाद बढ़ता देख राज्यपाल ने माफी भी मांगी थी। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री से सुझाव भी मांगा था कि, क्या मुझे गर्वनर पद पर बने रहना चाहिए? इसी बीच खबरे सामने आ रहीं हैं कि उन्हें इस पद से हटाकर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमंरिदर सिंह को महाराष्ट्र का गर्वनर बनाया जा सकता है। 

महाराष्ट्र के नए राज्यपाल होंगे अमरिंदर?

गौरतलब है कि, अमरिंदर सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। साल 2021 में कांग्रेस ने उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाकर चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बनाया था। देश भर में इस फैसले की खूब चर्चा हुई थी। मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस पार्टी छोड़ अपनी पार्टी का गठन किया था। जिसका नाम उन्होंने पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी रखा। हालांकि, साल 2022 के सितंबर महीने में उन्होंने अपनी पार्टी का विलय बीजेपी में कर दिया था। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, अमरिंदर सिंह को कोश्यारी की जगह राज्यपाल बनाया जा सकता है। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर के करीबी का कहना है कि, अभी इस मामले में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। हालही में भगत सिंह कोश्यारी ने एक बयान में कहा था कि, पीएम मोदी मुंबई के दौरे पर आए हुए थे तब मैने पद छोड़ने की इच्छा जताई थी। लेकिन इस पर अब तक कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है। 

शिवसेना ने लगाया था गंभीर आरोप
 
बता दें कि, भगत सिंह कोश्यारी भाजपा के दिग्गज नेताओं में से एक हैं। जिन्हें साल 2019 में महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया था। जहां तत्कालीन सरकार रही महाविकास अघाड़ी और कोश्यारी में तनातनी चलती रहती थी। सरकार में मौजूद शिवसेना राज्यपाल सिंह को भाजपा का एजेंट बताती रहती थी। वहीं गठबंधन में सरकार रही उद्धव गुट शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस पार्टी गर्वनर को हटाने की मांग करती आई थी। दरअसल, भगत सिंह कोश्यारी पर आरोप है कि, उन्होंने कथित तौर पर मूर्तियों और क्रांतिकारी वीरों का अपमान किया है। अब देखना होगा कि, वाकई बीजेपी हाईकमान कोश्यारी को हटा कर अमरिंदर सिंह को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाती है या फिर कोश्यारी अपने पद पर बने रहते हैं। 

Created On :   27 Jan 2023 9:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story