भाजपा की विदाई यात्रा का समय, विकास यात्रा का नहीं : कमल नाथ

Time for BJPs Farewell Tour, not for Vikas Yatra: Kamal Nath
भाजपा की विदाई यात्रा का समय, विकास यात्रा का नहीं : कमल नाथ
राजनीति भाजपा की विदाई यात्रा का समय, विकास यात्रा का नहीं : कमल नाथ

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमल नाथ ने शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा विकास यात्राएं शुरु करने पर तंज कसा है और कहा है कि यह सरकार सरकारी खर्च से पार्टी का प्रचार करने में लगी है। अब समय विकास यात्रा का नहीं बल्कि भाजपा की विदाई यात्रा का है।

कमल नाथ ने ट्वीट कर कहा, मध्य प्रदेश को विकास के हर पैमाने पर पीछे धकेलने के बाद, मध्य प्रदेश को कर्ज के दलदल में डुबाने के बाद, प्रदेश को बेरोजगारी और महंगाई में देश में अव्वल बनाने के बाद, प्रदेश को वंचित तबकों पर अत्याचार में नंबर वन बनाने के बाद शिवराज सरकार विकास यात्रा के नाम पर सरकारी खर्च से पार्टी का प्रचार करना चाहती है। कमल नाथ ने आगे कहा, मध्य प्रदेश की जनता इनके विकास की सच्चाई को जानती है। अब समय विकास यात्रा का नहीं, भाजपा की विदाई यात्रा का है।

 (आईएएनएस)।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Created On :   19 Jan 2023 10:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story