Nitin Nabin News: BJP को मिलेगा सबसे युवा नेशनल प्रेसिडेंट, मोदी-शाह की मौजूदगी में नितिन नबीन की ताजपोशी आज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का आधिकारिक ऐलान मंगलवार (20 जनवरी) को होने जा रहा है। बिहार के 45 वर्षीय नितिन नबीन आज पदभार ग्रहण करेंगे। हालांकि, इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान की पूजा-अर्चना की। आपको बता दें कि, यह पहली बार है जब पार्टी में इनती कम उम्र का कोई व्यक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालेगा।
#WATCH | Delhi: BJP National Working President Nitin Nabin offers prayers at the Hanuman Mandir located in the Connaught Place area He is set to take charge as the BJP national president today pic.twitter.com/QbyN6gzVF7
— ANI (@ANI) January 20, 2026
गुरुद्वारा पहुंचे नबीन
बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में भी अरदास की।
#WATCH | Delhi: BJP National Working President Nitin Nabin offers prayers at the Gurudwara Bangla Sahib in Delhi He is set to take charge as the BJP national president today pic.twitter.com/npar7cwZq2
— ANI (@ANI) January 20, 2026
दिल्ली मंत्री की प्रतिक्रिया
दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि नितिन नबीन आज गुरुद्वारा बंगला साहिब में मत्था टेकने आए। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि वह आज पटना साहिब की धरती से यहां आए हैं; नितिन नबीन प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। आज वह युवाओं और पार्टी की टॉप लीडरशिप के लिए भी प्रेरणा हैं, और हमें विश्वास है कि वह प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
कल किया था नामांकन
आपको बता दें कि, नितिन नबीन ने सोमवार (19 जनवरी) को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल किया था। नामांकन की प्रक्रिया नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे के बीच खत्म हुई थी।
Created On :   20 Jan 2026 9:48 AM IST













