BMC Election 2026: BMC में कैसे हारे ठाकरे ब्रदर्स? संजय राउत ने दी प्रतिक्रिया, कहा - 'राज ठाकरे के आने से हमें...'

डिजिटल डेस्क, भोपाल। महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में 20 सालों में उद्धव ठाकरे को पहली हार का सामना करना पड़ा है। बीजेपी और शिवसेना (शिंदे गुट) के महागठबंधन में चुनाव लड़ते हुए बहुमत का आकड़ा हासलि कर लिया है। इससे पहले उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने अपने सालों पुराने मतभेद को भुलाकर साथ चुनाव लड़े थे। हालांकि, चुनाव में बीजेपी-शिंदे गुट महागठबंधन से वो पिछड़ गए। इस बीच शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जनता चाहती थी कि दोनों भाई साथ आएं, हमने जनता की इच्छा को पूरा कर दिया।
यह भी पढ़े -पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करेगी भाजपा मनन कुमार मिश्रा
ठाकरे ब्रदर्स के चुनाव हारने संजय राउत ने दी प्रतिक्रिया
इस दौरान संजय राउत ने दावा किया कि राज ठाकरे के साथ आने से हमारे गठबंधन को फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद कर रहे थे कि MNS 20 सीटों पर चुनाव जीतेगी। लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं हुआ लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि हमें फायदा नहीं हुआ।
वहीं, बीजेपी और शिंदे को बहुमत मिलने पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "जादुई आंकड़ा किसी के पास नहीं है। अगर जादुई आंकड़ा होता तो एकनाथ शिंदे के पार्षदों को होटल में बंद करने की नौबत नहीं आती। पार्षदों को होटल में रखने की क्या जरूरत है, जब सरकार आपकी है और आप डिप्टी सीएम हैं। उनको डर है कि हमारे पार्षद टूट सकते हैं।"
न्यूज़ 18 इंडिया से चर्चा के दौरान संजय राउत ने कहा, "आपको डर किस बात का है। दोनों के पास जादुई आंकड़ा है। आगे की प्रक्रिया शुरू होनी चाहिए लेकिन नहीं हो रहा है। दूसरी बात है कि बहुमत से 4 सीट ज्यादा है। विपक्ष भी 100 से ऊपर है। क्या होगा आप आगे देखते रहिए।"
संजय राउत ने दावा किया, "शिंदे कोशिश कर रहे हैं कि बीजेपी के कुछ टूटे। बीजेपी कोशिश कर रही है कि शिंदे के कुछ टूटे। चार-पांच महानगरपालिका में उनका ये खेल चल रहा है। हम लोग खेल का मजा ले रहे हैं। अभी हमारे पास बहुत टाइम है।"
BMC चुनाव 2026 के परिणाम
बीजेपी- 89
शिवसेना- 29
एनसीपी- 3
शिवसेना (यूबीटी)- 65
कांग्रेस- 24
एनसीपी (SP)- 1
MNS- 6
AIMIM- 8
समाजवादी पार्टी- 2
Created On :   20 Jan 2026 1:40 AM IST












