फ्लोर लीडर्स की बैठक: ओम बिरला के खिलाफ लोकसभा सेक्रेटरी-जनरल को दिया अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस

ओम बिरला के खिलाफ लोकसभा सेक्रेटरी-जनरल को दिया अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस
पार्लियामेंट हाउस कॉम्प्लेक्स में फ्लोर लीडर्स की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मौजूद रहे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष ने सदन महासचिव को अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया।

आज पार्लियामेंट हाउस कॉम्प्लेक्स में विपक्ष के नेता, राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ऑफिस में INDIA गठबंधन के फ्लोर लीडर्स की बैठक हुई। फ्लोर लीडर्स की बैठक हुई। बैठक में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहे।

विपक्षी दलों द्वारा लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने लाने की खबरों पर सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा अभी मेरी जानकारी में नहीं है कि सर्वदलीय बैठक में क्या तय हुआ है जब तय हो जाएगा तो मैं आपको बताऊंगा।

बीजेपी सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा लोकसभा स्पीकर के खिलाफ जो अविश्वास प्रस्ताव की जो बात है वो बकवास है। आप सदन का बहिष्कार करेंगे सदन में किसी चर्चा में भाग लेना नहीं चाहेंगे। आप बहस से भागते हैं और आम जनता का पैसे बर्बाद करने में लगे हैं।

विपक्षी दलों द्वारा लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने लाने की खबरों पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "राहुल गांधी की जिद ने पूरे सदन का ये बजट सत्र पूरी तरीके से वॉशआउट कर दिया है।

पासवान ने आगे कहा आपने अपनी वजह से अपने साथियों तक को बोलने नहीं दिया। विपक्ष के पास अपनी बातों को रखने का ये बहुत बड़ा मंच है, ऐसे में विपक्ष ने ऐसा नेता प्रतिपक्ष चुन लिया है जो अपनी जिद की वजह से किसी दूसरे को बोलने का मौका नहीं दे रहे हैं। लोकतंत्र की गरिमा को लगातार तार-तार करने का काम विपक्ष के द्वारा किया जा रहा है।

नोटिस भेजने से पहले ही कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर ली थी। तब कांग्रेस सूत्रों ने बताया था कि जल्द ही लोकसभा सेक्रेटरी-जनरल को नोटिस भेजा जाएगा।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान नेकहा लोकसभा स्पीकर के खिलाफ जिस प्रकार से अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात कही जा रही है ऐसे में पुन: चिंता की इस बात की होती है कि ये वही लोकसभा के स्पीकर हैं जो निरंतरता में पिछले बार भी थे इस बार भी पुन: उन्हीं को जिम्मेदारी दी गई है, विपक्ष को हमेशा बात कहने का मौका दिया गया है लेकिन परंपराओं के विरोध ऐसे मुद्दों को उठाएंगे जिस पर रोलिंग दे चुकी और उस बात पर आप अविश्वास प्रस्ताव ऐसे स्पीकर के प्रति लाएंगे जिन्होंने हमेशा प्रयास किया सत्तापक्ष और विपक्ष एकजूट होकर मिलकर सदन की कार्यवाही में हिस्सा ले। आज जिस प्रकार से विपक्ष उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की सोच रहा है वो निंदनीय है।

Created On :   10 Feb 2026 12:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story