Arvind Kejriwal News: यूएस टैरिफ को लेकर अरविंद केजरीवाल ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, कहा- 'ट्रंप के सामने पीएम मोदी भीगी...'

- अरविंद केजरीवाल ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
- अरविंद केजरीवाल ने किसानों के मुद्दे पर केजरीवाल सरकार पर साधा निशाना
- अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया बयान
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने किसानों के मुद्दों को लेकर पीएम मोदी और उनकी नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधा है। अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि, अमेरिका से जो कॉटन भारत आता है, उस पर मोदी सरकार ने ड्यूटी हटा दी है। इसी कपास पर पहले 11 प्रतिशत ड्यूटी लगी थी। जानकारी के मुताबिक, वित्त मंत्रालय का कहना है कि, एक्सपोर्टर्स को और ज्यादा समर्थन देने के लिए सरकार ने कॉटन पर आयात शुल्क पर छूट को 30 सितंबर 2025 से बढ़ाकर 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ाने का फैसला किया है।
केजरीवाल का क्या है कहना?
केजरीवाल का कहना है कि, अमेरिका ने हमारे ऊपर टैरिफ लगाया है। इसलिए ही हमें भी कॉटन पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाना चाहिए। लेकिन भारत ऐसा नहीं कर रहा है। केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी कहा था कि, ये किसानों के साथ धोखा हो रहा है। जब अक्टूबर में हमारे किसानों का कॉटन मंडी में आएगा तो उन्हें औने-पौने दाम पर बेचा जाएगा। इससे गुजरात, पंजाब, तेलंगाना के किसानों पर भी भारी असर पड़ेगा।
ट्रंप पर केजरीवाल ने साधा निशाना
अरविंद केजरीवाल ने ट्रंप पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि, चीन के ऊपर ट्रंप ने 145 प्रतिशत टैरिफ लगाया था तो चीन ने भी जवाबी कार्रवाई में 125 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया था। ट्रंप को झुकना पड़ गया। मेक्सिको, कनाडा, यूरोपियन यूनियन हर जगह सरकारों ने ट्रंप का जवाब दिया है। ट्रंप बहुत ही कायर आदमी हैं, जो ट्रंप के खिलाफ खड़ा हुआ है उसके सामने ट्रंप झुके हैं। ट्रंप के सामने मोदी जी भीगी बिल्ली बन गए हैं। पता नहीं उनके पास क्या मजबूरियां हैं।
केजरीवाल ने आगे कहा कि, 'आज हमारा देश हर तरफ से मार खा रहा है। एक तरफ ट्रंप ने 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। जिससे हमारी ही घरेलू इंडस्ट्री को नुकसान हो रहा है। कुछ तो बंद होने की स्थिति पर हैं क्योंकि हमारा एक्सपोर्ट बंद हो गया है। दूसरी तरफ पीएम मोदी ने अमेरिका से आने वाले सामान पर टैरिफ नहीं लगाया है। अमेरिका के सामान हमारे यहां बिकेंगे तो हमें तो डबल टैरिफ लगाना चाहिए।'
Created On :   28 Aug 2025 2:44 PM IST