PM Modi in Assam: 'नॉर्थईस्ट को भारत से अलग करने के नारे लगाने वाले कांग्रेस के लिए पूजनीय', असम में पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को असम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कई परियोजनाओं का उद्धाटन किया। इस दौरान उन्होंने पूर्वोतर राज्यों के बारे में बड़ा बयान देते हुए नॉर्थ-ईस्ट को अष्टलक्ष्मी बताया। पीएम मोदी ने कहा कि इस वर्ष का बजट अष्टलक्ष्मी के लिए BJP-NDA के विजन को और मजबूती देने वाला है।
यह भी पढ़े -जम्मू-कश्मीर कठुआ के सीमावर्ती इलाकों में 60 दिनों तक गैर-जरूरी आवागमन पर प्रतिबंध, डीएम ने जारी किया सख्त आदेश
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि इस साल के बजट में नार्थईस्ट की कनेक्टिविटी को और अधिक मजबूती देने का काम किया गया है। पीएम मोदी ने कहा, "कनेक्टिविटी बढ़ती है, तो रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं। इसलिए असम हाइवे और अन्य रोड प्रोजेक्ट्स के लिए करीब हजारों करोड़ रुपये देना तय हुआ है।" उन्होंने कहा कि बजट में बहुत अधिक फोकस नार्थईस्ट को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने पर है। इस बार असम को टैक्स की हिस्सेदारी के रूप में लगभग 50 हजार करोड़ रुपये मिलने वाले हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, "कांग्रेस के समय असम को कैसे पाई-पाई के लिए तरसा कर रखा जाता था। वो आपको भलीभांति याद होगा।"
पीएम मोदी ने कहा, "कांग्रेस के समय असम को टैक्स के हिस्से के रूप में सिर्फ 10 हजार करोड़ रुपये मिलते थे। अब भाजपा सरकार में असम को कांग्रेस सरकार के मुकाबले 5 गुना ज्यादा रुपये मिल रहे हैं। अगर पिछले 11 वर्ष की बात करें तो असम को तमाम विकास परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार से 5.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक मिले हैं।"
यह भी पढ़े -'कोई निकाला नहीं, सिर्फ रूटीन बदलाव' मंत्री चेरियन ने केरल स्टेट चलचित्र अकादमी से प्रेम कुमार के निकाले जाने पर सफाई दी
असम में पीएम मोदी ने कई परियाजनाओं का किया उद्धाटन
वहीं, इससे पहले असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने शुक्रवार को कहा कि राज्य भर से लगभग 86 हजार बूथ स्तरीय कार्यकर्ता 'बूथ विजय संकल्प सभा' में भाग लेंगे, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सैकिया ने बताया कि यह कार्यक्रम असम के बूथ अध्यक्षों और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के लिए एक यादगार दिन होगा, क्योंकि राज्य भर के सभी बूथों के प्रतिनिधि, बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री को सुनने और उनका मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में आगामी 2026 के चुनावों में बहुमत से जीत हासिल करने की शक्ति और सामर्थ्य प्राप्त होगी।
बता दें, पीएम मोदी आज असम के दौरे पर हैं, जहां वे पूर्वोत्तर क्षेत्र में कनेक्टिविटी, डिजिटल बुनियादी ढांचे, उच्च शिक्षा और शहरी गतिशीलता को मजबूत करने के उद्देश्य से 5450 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि वह शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे डिब्रूगढ़ के मोरन बाईपास पर स्थित आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ईएलएफ) पर उतरेंगे, जिसे उन्होंने पूर्वोत्तर में इस तरह की पहली सुविधा बताया है।
Created On :   14 Feb 2026 6:08 PM IST












