भारत-US ट्रेड डील पर राहुल गांधी के वीडियो पर भड़के निशिकांत दुबे, कांग्रेस सांसद को बताया महामूर्ख LoP

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी को 'महामूर्ख' बताया है। बता दें, निशिकांत दुबे का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत-अमेरिका की अंतरिम ट्रेड डील को लेकर राहुल गांधी के वीडियो के खिलाफ सामने आया है। बीजेपी सांसद ने पार्टी का पक्ष रखते हुए एक्सपोर्ट बढ़ाने के केंद्र के तरीके का बचाव और किसान सुरक्षा पर बात करते नजर आए।
यह भी पढ़े -मथुरा होली पर मुस्लिम दुकानदारों को रंग-गुलाल बेचने पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सीएम को लिखा पत्र
निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान निशिकांत दुबे ने कहा, "मैंने इस देश में ऐसा महामूर्ख LOP कभी नहीं देखा। कपास के किसानों की सुरक्षा के लिए पिछले 8 सालों में पीएम मोदी ने 11% इंपोर्ट ड्यूटी लगाई है।"
उन्होंने कहा कि टेक्सटाइल सेक्टर को कैसे आजाद किया जाए। कॉम्पिटिटिव बनाया जाए। हम वियतनाम के साथ कॉम्पिटिशन कर रहे हैं। इसके लिए इंसेंटिव दिया जा रहा है। इंडिया-यूएस ट्रेड के तहत छोटे एक्सपोर्ट्स पर जीरो टैरिफ लगेगा। राहुल गांधी बकवास फैलाने और दूसरों को भड़काने की मिसाल कायम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे एक्सपोर्टर्स लघु स्तर की इंटस्ट्री चलाते हैं। सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट करते हैं। उस पर जीरो परसेंट टैरिफ लगेगा। अगर कोई बकवास करना, दूसरों को भड़काना और देशद्रोह करना सिखाना चाहता है, तो उसे राहुल गांधी से सीखना चाहिए। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने यह बयान राजस्थान के उदयपुर में दिया है।
यह भी पढ़े -ओडिशा राज्य को स्पेशल कैटेगरी का दर्जा देने के वादे को लेकर बीजद ने भाजपा पर हमला तेज किया
पॉलिसी फ्रेम वर्क पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल
बता दें, निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के उस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि इस डील से भारत के कपास किसानों और टेक्सटाइल एक्सपोर्टर्स पर बुरा असर पड़ेगा। राहुल गांधी ने कहा था कि जहां भारतीय कपड़ों पर अमेरिका में 18 परसेंट टैरिफ लगता है, वहीं बांग्लादेश को अमेरिकी कपास इंपोर्ट करने की शर्त पर कपड़ों के एक्सपोर्ट पर जीरो प्रतिशत टैरिफ का फायदा दिया जा रहा है।
इतना ही नहीं, बल्कि पॉलिसी फ्रेम वर्क पर भी राहुल गांधी ने सवाल उठाते हुए कहा था कि अमेरिकी कपास इंपोर्ट करने से घरेलू किसानों को नुकसान होगा। इसे इंपोर्ट न करने से टेक्सटाइल इंडस्ट्री को नुकसान होगा। इसके अलावा उन्होंने दावा किया कि बांग्लादेश भारत से कॉर्टन इंपोर्ट में संभावित कमी या रोक का संकेत दे रहा है। इससे भारतीय उत्पादकों के लिए स्थिति और भी खराब हो सकती है। बकायदा इसको लेकर राहुल गांधी ने एक वीडियो भी बनाकर जारी किया है। इसमें उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि भारत और अमेरिका के बीच हुए समझौते से लाखों लोग बेरोजगारी और आर्थिक तंगी की ओर बढ़ेंगे।
Created On :   14 Feb 2026 6:25 PM IST












