Maharashtra Politics: 'कोई तुम्हारा राजनीतिक करियर बचाने...' फडणवीस सरकार में मंत्री को मनोज जरांगे ने दी चेतावनी

कोई तुम्हारा राजनीतिक करियर बचाने... फडणवीस सरकार में मंत्री को मनोज जरांगे ने दी चेतावनी
फडणवीस सरकार में मंत्री पंकजा मुंडे और उसके भाई धनंजय मुंडे पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि अगर मराठा समुदाय से पंगा लेंगे तो उनको राजनीतिक करियर पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में एक बार फिर से मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने सरकार को चेतवनी दे दी है। वे फडणवीस सरकार में मंत्री पंकजा मुंडे और उसके भाई धनंजय मुंडे पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि अगर मराठा समुदाय से पंगा लेंगे तो उनको राजनीतिक करियर पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। उन्होंने यह पलटवार मंत्री के बयान पर किया है।

जरांगे ने क्या कहा?

मनोज जरांगे ने कहा, "मैं उन दोनों (पंकजा मुंडे और धनंजय मुंडे) को चेतावनी दे रहा हूं। छगन भुजबल की बात मत मानो और मुझसे पंगा मत लो। कोई तुम्हारा राजनीतिक करियर बचाने नहीं आएगा। समझदार बनो, अब भी समय है।"

गौरतलब है कि मराठा आरक्षण के लिए जरांगे ने 29 अगस्त को मुंबई में पांच दिन का अनशन किया था। इसके बाद फडणवीस सरकार ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो सितंबर को हैदराबाद गजेटियर को लागू करने के लिए एक आदेश (जीआर) पारित किया था, इसमें बताया गया था कि पात्र मराठा समुदाय के लोगों को कुनबी जाति प्रमाण के लिए आवेदन कर सकते हैं। उस पत्र के जरिए मराठा वर्ग ओबीसी जाति के तहत आने वाले आरक्षण का लाभ ले सकते हैं।

क्या बोले पंकजा मुंडे?

पंकजा मुंडे बीते गुरुवार को बीड जिले के सावरगांव घाट में दशहार के मौके पर एक रैली में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा था, "गोपीनाथ मुंडे ने मराठा आरक्षण का समर्थन किया था और हम भी इसके पक्ष में हैं लेकिन इसे हमारी थाली से मत छीनिए। मेरा समुदाय आज भूख से जूझ रहा है। लोगों का संघर्ष देखने के बाद मेरी नींद उड़ गई है।" उनके अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और पंकजा मुंडे का भाई धनंजय मुंडे भी इस रैली में शामिल थे। उन्होंने भी मराठों के आरक्षण का विरोध किया।

Created On :   4 Oct 2025 5:05 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story