124 वां एपिसोड: प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में स्वच्छता सर्वेक्षण में भोपाल को मिले स्थान का जिक्र किया- सीएम मोहन यादव

- रेडिया कार्यक्रम के जरिए देश में चल रहे कार्यक्रमों को उजागर कर लोकतंत्र को मजबूत कर रहे है पीएम
- भारत ने अंतरिक्ष टेक्नोलॉजी में इतिहास रच दिया
- कार्यक्रम में प्राचीन किलों ,पर्यावरण और नवाचार की बात हुई
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 124वें एपिसोड पर कहा प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में स्वच्छता सर्वेक्षण में भोपाल को मिले स्थान का भी जिक्र किया है। प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश में चल रहे कार्यक्रमों को उजागर कर लोकतंत्र को मजबूत कर रहे है।
भाजपा सांसद वी.डी. शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 124वें एपिसोड पर कहा आज मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने जो खास बात कही, वह ये कि आज भारत ने अंतरिक्ष टेक्नोलॉजी में इतिहास रच दिया है। सुभांशु शुक्ला की सफल लैंडिंग और वापसी के साथ ही भारत ने अंतरिक्ष टेक्नोलॉजी में इतिहास रच दिया है और उन्होंने उनके प्रति अपनी प्रशंसा व्यक्त की। 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाएगा। 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 124वें एपिसोड पर कहा, "आज हमने कार्यकर्ताओं के बीच प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना, यह कार्यक्रम अद्भुत प्रेरणा देता है। चाहे प्राचीन किलों की बात हो, पर्यावरण की बात हो या नवाचार की, प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम से हम सभी कार्यकर्ताओं को देश में हो रहे विभिन्न पहलुओं की जानकारी मिलती है।
Created On :   27 July 2025 3:50 PM IST