ECI विवाद: प्रियंका गांधी का भाजपा की प्रतिक्रिया पर पलटवार, कहा तथ्य और सबूत पूरा देश देख रहा है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने ECI विवाद पर भारतीय जनता पार्टी की प्रतिक्रिया पर जोरदार पलटवार किया है। कांग्रेस नेता गांधी ने खेद जताते हुए बीजेपी के बयान को लेकर कहा यह बहुत पुरानी और कमजोर बात है। तथ्य और सबूत मौजूद हैं। पूरा देश उन्हें देख सकता है।
यह भी पढ़े -विपक्षी दल बोले-भाजपा और ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र और संविधान के अपराधी, इन पर दर्ज हो मुकदमा
प्रियंका गांधी ने आगे कहा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व मेरे भाई राहुल गांधी ने कई बार प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबके सामने सबूत रखे हैं। अब यह बिल्कुल साफ है। कांग्रेस सांसद ने आगे कहा 13 करोड़ मतदाताओं के नाम रिमूव कर दिए गए हैं। बीजेपी के इस बयान को विपक्षी पार्टी की नेता ने बेतुका बयान करार दिया है। उन्होंने ये भी कहा बीजेपी को ऐसे बेतुके बहाना बंद कर देना चाहिए।
यह भी पढ़े -चुनाव आयुक्त मामले में सुप्रीम कोर्ट ले संज्ञान, विपक्ष की मांग और विरोध प्रदर्शन के बीच सीईसी का मेरठ कार्यक्रम रद्द
अगर वे हमारे चुनावों में दखल दे रहे हैं और उनकी लीडरशिप चुनाव आयोग से ऐसा करवा रही है, तो यह देशद्रोह जैसा काम है और उन्हें इस बात का एहसास होना चाहिए, वे गैर-कानूनी काम कर रहे हैं। वे कितने सालों से चुनावों में धांधली कर रहे हैं? कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर प्रियंका गांधी ने एक सवाल जवाब में कहा जल्द ही पार्टी की CWC बैठक होने वाली है। इसमें पार्टी के अगले स्टेप पर विचार होगा।
Created On :   25 Sept 2026 2:50 PM IST








