Sanjay Raut News: संजय राउत ने 2029 चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा! कहा- 'बनेगी नई सरकार'

संजय राउत ने 2029 चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा! कहा- बनेगी नई सरकार
उद्धव ठाकरे गुट के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि 2029 में नई सरकार बन सकती है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। SIR को लेकर विवाद चल रहा है, जिसके बीच शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा है। मुंबई में शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए राउत ने 2029 के चुनाव के बाद सरकार बदलने का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि नई सरकार बनने पर देश के साथ गलत करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। राउत ने यह भी कहा है कि ऐसे लोगों को जनता जवाब देगी। उन्होंने ज्ञानेश कुमा से पूछा भी है कि उन पर किसका दबाव था और उनके साथ क्या बातचीत हुई थी। संजय राउत का कहना है कि इन सवालों के जवाब उन्हें देना होगा।

2029 में सरकार बदलने का दावा

संजय राउत ने कहा है कि 2029 में देश में नई सरकार बन सकती है। उनके मुताबिक, इसके बाद उन लोगों पर कानूनी कार्रवाई होगी, जिन पर देश के साथ धोखा करने के आरोप हैं। उन्होंने कहा है कि जनता भी ऐसे लोगों को जवाब देगी और उन्होंने इस दौरान बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर के पुराने बयान का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा है कि वह ऐसे लोगों से डरते नहीं हैं और आगे भी नहीं डरेंगे।

ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

राउत ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से सवाल किया कि उन पर किसका दबाव था। साथ ही यह भी साफ होना चाहिए कि उनके साथ कोई समझौता या बातचीत हुई थी या नहीं। उन्होंने राहुल गांधी के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें ज्ञानेश कुमार को सरकारी कार्रवाई में सहयोग करने की बात कही गई थी। राउत ने कहा कि अगर किसी ने दबाव बनाया था, तो उसकी जानकारी देश के सामने आनी चाहिए।

जंतर-मंतर के प्रदर्शन का किया जिक्र

संजय राउत ने कहा कि अब देश के लोग जागरूक हो रहे हैं। उन्होंने जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें युवाओं ने बड़ी भूमिका निभाई है। उनके अनुसार, कई विपक्षी दलों ने इस प्रदर्शन को सीधे या परोक्ष रूप से समर्थन दिया है। राउत ने चुनाव आयोग को लेकर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि इन मामलों पर जवाब मिलना चाहिए।

Created On :   25 Sept 2026 5:45 PM IST

Tags

Next Story