बिहार विधानसभा चुनाव 2025: राहुल या तेजस्वीर...बड़ा नेता कौन? सुधांशु त्रिवेदी ने बताया क्यों नहीं बनेगी महागठबंधन की सरकार

राहुल या तेजस्वीर...बड़ा नेता कौन? सुधांशु त्रिवेदी ने बताया क्यों नहीं बनेगी महागठबंधन की सरकार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है। पार्टी के नेताओं ने बयानबाजी तेज कर दी है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने महागठबंधन पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में कांग्रेस छोटी है लेकिन उसका नेता बड़ा है जो कि राहुल गांधी हैं। वहीं, राज्य में आरजेडी बड़ी पार्टी है लेकिन उनका नेता, तेजस्वी यादव छोटे हैं।

महागठबंधन पर निशाना

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि बिहार में कांग्रेस छोटी है लेकिन पार्टी का नेता बड़ा है, राहुल गांधी..वहीं, राज्य में आरजेडी बड़ी है लेकिन नेता छोटा है, तेजस्वी यादव। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने एक बार भी यह नहीं कहा कि मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बनेंगे।

'ऐसे गठबंधन को जनता स्वीकार नहीं करेगी'
भाजपा सांसद ने कहा कि मुझे लगता है कि अंतर्विरोधों से भरे हुए गठबंधन, पार्टी, परिवार और सत्ता को पाने की ललक में जनता के सामने INDIA गठबंधन द्वारा जो भ्रम स्थापित किया जा रहा है, बिहार की जनता उसे कभी स्वीकार नहीं करेगी।

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी और बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA गठबंधन पूरी एकजुटता के साथ कार्य कर रहा है। बिहार की जनता निर्णायक और प्रभावी जनादेश देगी।

कब हैं बिहार में चुनाव?

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पहले चरण के चुनाव का गैजेट नोटिफिकेशन 10 अक्टूबर को होगा और दूसरे चरण का 13 अक्टूबर को होगा। पहले चरण के नामांकन की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर है और दूसरे चरण नामांकन की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर है। सीईसी ने बताया है कि, नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 20 और 23 अक्टूबर रखी गई है। मालूम हो कि, बिहार की वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 नवबंर को पूरा हो रहा है। राजनीतिक दलों ने निर्वाचन आयोग से छठ पर्व के बाद ही चुनाव कराने का आग्रह किया था, जिससे ज्यादा से ज्यादा मतदाता पार्टिसिपेट कर सकें। ऐसा इसलिए भी था, क्योंकि छठ पर्व पर बड़ी संख्या में राज्य के बाहर रहने वाले लाोग उस समय घर आते हैं।

Created On :   7 Oct 2025 3:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story