हिमाचल प्रदेश पॉलिटिक्स: क्या सुक्खु सरकार में पड़ने वाली है फूट, BJP नेता राजेंद्र राणा के डिप्टी सीएम को लेकर किए दावे से सियासी पारा हाई

क्या सुक्खु सरकार में पड़ने वाली है फूट, BJP नेता राजेंद्र राणा के डिप्टी सीएम को लेकर किए दावे से सियासी पारा हाई
  • हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस में जुबानी जंग तेज
  • भाजपा नेता राजेंद्र राणा ने डिप्टी सीएम को लेकर किया दावा
  • राज्य की सुक्खू सरकार को जमकर घेरा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में सोशल मीडिया पर हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का एक पोस्ट चर्चा को लेकर सियासत तेज हो रही है। इस पर विपक्ष राज्य की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमलावर है। भाजपा नेता राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के बीच अनबन पर सवाल उठाए हैं। राजेंद्र राणा ने पूछा कि मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री बीच क्या चल रहा है? जनता जाना चाहती है। उन्होंने पूछा कि बीते चार माह से मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री के बीच बातचीत बंद क्यों है?

उपमुख्यमंत्री पर हमलवार मुकेश अग्निहोत्री

उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम 4 महीने से अपने कार्यालय में नहीं बैठ रहे हैं। यही नहीं हरोली उत्सव में भी मुख्यमंत्री नहीं गए। जिसे साफ जाहिर होता है कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

राजेंद्र राणा ने आरोप लगाते हुए कहा कि उपमुख्यमंत्री नाराज चल रहे हैं और इसकी वजह मुख्यमंत्री द्वारा उपमुख्यमंत्री को दरकिनार करना है। मुख्यमंत्री द्वारा सीधे HRTC के उपाध्यक्ष की नियुक्ति की गई, उपमुख्यमंत्री को इसके बारे में पूछा तक नहीं गया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यही नहीं शिमला में प्रस्तावित रोपवे को लेकर भी उप मुख्यमंत्री पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने रोपवे की फाइल्स लेकर एक मंत्री को निजी हेलीकॉप्टर द्वारा हरोली भेजा था। दिल्ली से भी लगातार दबाव बनाया जा रहा है कि यह टेंडर एक विशेष व्यक्ति को दिया जाए।

डिप्टी सीएम पर लगाया आरोप

डिप्टी सीएम इसको लेकर भी परेशान हैं कि जब आप गलत काम करेंगे आने वाले समय में परते खुल सकती है। इस दौरान बीजेपी नेता ने डिप्टी सीएम पर आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा, "यही नहीं ड्रग पार्क में भी अपने चेहतों को टेंडर दिए जा रहे हैं। मंत्रियों से बिना सलाह मशविरा किए मुख्यमंत्री अधिकारियों के तबादले कर रहें हैं। सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कांग्रेस में कभी भी ब्लास्ट हो सकता है। मुख्यमंत्री द्वारा मंत्रियों और उप मुख्यमंत्री को जलील किया जा रहा है जिससे सभी परेशान हैं।"

Created On :   4 May 2025 9:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story