शक्ति और संयम: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साफ-साफ कहा, एक दिन पीओके हमारा होकर ही रहेगा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साफ-साफ कहा, एक दिन पीओके हमारा होकर ही रहेगा
  • ऑपरेशन सिंदूर में पूरे देश ने मेक इन इंडिया अभियान की सफलता को देखा
  • अब सिर्फ आतंकवाद और पीओके पर होगी बातचीत
  • ऑपरेशन सिंदूर में आतंकी ठिकानों को नष्ट किया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीओके को लेकर बड़ा बयान दिया। सिंह ने कहा एक दिन पाकिस्तान के कब्जे वाला जम्मू-कश्मीर को लेकर ही रहेगे। उन्होंने आगे कहा अब सिर्फ पाकिस्तान से आतंकवाद और पीओके के मुद्दे पर ही बातचीत होगी। सिंह ने कहा पीओके के लोग हमारे अपने ही है। एक दिन खुद पीओके कहेगा कि हम भारत का हिस्सा है। आतंकवाद को लेकर उन्होंने कहा अब भारत इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। अब भारत पाकिस्तान की हर साजिश का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

रक्षा मंत्री ने कहा आपने देखा कि कैसे हमारे भारतीय सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर में आतंकी ठिकानों को तबाह किया, उसके बाद फिर दुश्मन के सैन्य ठिकानों और एयरबेसों को निशाना बनाया। सिंह ने कहा करने को हम कुछ और भी कर सकते थे, लेकिन हमने दुनिया के सामने शक्ति और संयम के समन्वय का एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया। राजनाथ सिंह भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन-2025 में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में अनिश्चितता का माहौल है। हर जगह संघर्ष चल रहा है। इसका मुख्य कारण भरोसे की कमी है।

राजनाथ सिंह ने कहा आज हमारे दुश्मन पाकिस्तान को एहसास हो गया है कि उसे आतंकवाद को पालना, उसका कारोबार चलाने की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। पाकिस्तान के साथ भारत ने अपने संबंधों और बातचीत के दायरे को नए सिरे से निर्धारित किया है। अब जब भी बातचीत होगी, तो वह सिर्फ आतंकवाद और पीओके पर होगी। सिंह ने आगे कहा मेरा मानना है एक दिन पीओके के लोग खुद कहेंगे वो हमारे अपने हैं, हमारे परिवार का हिस्सा हैं। हम एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प के प्रति प्रतिबद्ध हैं।

हमारे जो भाई आज भौगोलिक और राजनीतिक रूप से हमसे अलग हो गए हैं, वे भी किसी न किसी दिन भारत की मुख्यधारा में वापस लौट आएंगे। पीओके में रहने वाले हमारे भाइयों की स्थिति वीर योद्धा महाराणा प्रताप के छोटे भाई शक्ति सिंह जैसी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा ऑपरेशन सिंदूर में पूरे देश के लोगों ने मेक इन इंडिया अभियान की सफलता को देखा, समझा और महसूस किया है। आज यह साबित हो गया है कि मेक इन इंडिया भारत की सुरक्षा और समृद्धि दोनों के लिए कितना महत्वपूर्ण है। भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा का एक अनिवार्य घटक है मेक इन इंडिया।

Created On :   29 May 2025 2:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story