कांग्रेस पर निशाना: 'कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोलती है', राहुल गांधी पर क्यों भड़के शहजाद पूनावाला?

- पूनावाल ने साधा राहुल गांधी पर निशाना
- कहा- LoP का मतलब पाकिस्तान का नेता होता...
- नेता प्रतिपक्ष ने उठाए थे 3 सवाल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्त शहबाज पूनावाल ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार पाकिस्तान के DG ISPR की भाषा बोलती है। यह पहली बार नहीं है। दरअसल, राहुल गांधी ने शुक्रवार को ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर को लेकर सरकार से 3 सवाल पूछे थे। इससे पहले उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर के ऑपरेशन सिंदूर वाले बयान के विरोध में टिप्पणी की थी। पहलगाम हमले के बाद से कांग्रेस लगातार बीजेपी पर तंज कस रही है।
बीजेपी प्रवक्ता का कड़ा प्रहार
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि राहुल गांधी का कहना है कि भारत-पाकिस्तान को हाइफरनेट कर दिया गया है, दरअसल कांग्रेस और पाकिस्तान को हाइफरनेट कर दिया गया है। कांग्रेस पार्टी लगातार पाकिस्तान के DG ISPR की भाषा बोलती है। यह पहली बार नहीं है। आज जब पूरी दुनिया स्वीकार करती है कि ऑपरेशन सिंदूर कितना सफल रहा, यहां तक कि पाकिस्तानी सांसद भी स्वीकार कर रहे हैं कि वहां कितनी तबाही हुई, 9 आतंकी ठिकाने नष्ट किए गए, उसके बाद भी कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान की भाषा बोलती है। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर छिटपुट था, विजय वडेट्टीवार भी अपना ज्ञान देते हैं। राहुल गांधी को लगता है कि LoP का मतलब पाकिस्तान का नेता होता है।
राहुल गांधी ने उठाए 3 सवाल
राहुल गांधी ने सरकार से तीन सवालों के जवाब मांगे हैं। तो चलिए जानते हैं नेता प्रतिपक्ष के 3 सवाल-
भारत को पाकिस्तान के साथ क्यों जोड़ा गया है?
पाकिस्तान की निंदा करने में एक भी देश ने हमारा साथ क्यों नहीं दिया?
ट्रंप को भारत और पाकिस्तान के बीच “मध्यस्थता” करने के लिए किसने कहा?
Created On :   24 May 2025 12:17 PM IST















