यूपी विधानसभा चुनाव 2027: ब्राह्मण सम्मेलन में सपा का चुनावी शंखनाद, अयोध्या से पवन पांडे को बनाया उम्मीदवार, अखिलेश यादव ने की घोषणा

ब्राह्मण सम्मेलन में सपा का चुनावी शंखनाद, अयोध्या से पवन पांडे को बनाया उम्मीदवार, अखिलेश यादव ने की घोषणा
उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। इस बीच समाजवादी पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है। पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अयोध्या विधानसभा सीट से पवन पांडे को प्रत्याशी घोषित किया है।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। इस बीच समाजवादी पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है। पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अयोध्या विधानसभा सीट से पवन पांडे को प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने यह ऐलन लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन में किया है। उन्होंने अपने संबोधन में चुनावी शंखनाद करते हुए कहा कि पवन पांडे इस सीट से चुनाव जीतने वाले हैं।

सपा की तरफ से घोषित उम्मीदवार के बाद अयोध्या विधानसभा सीट एक पर फिर राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन गई है। यह सीट राज्य की सबसे चर्चित सीटों में से एक है, क्योंकि इसी विधानसभा इलाके में राम मंदिर बना है और मंदिर को लेकर बीजेपी लगातार कई दावे कर चुकी है।

अयोध्या जिले के अंतर्गत 5 विधानसभा सीटें

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या विधानसभा के अंतर्गत आने की वजह से यह सीट धार्मिक और राजनीतिक दोनों दृष्टि से बेहद अहम मानी जाती है। ऐसे में इस सीट पर सपा पार्टी ने अपने प्रत्याशी का ऐलान होने से अहम चुनावी रणनीति माना जा रहा है। अयोध्या जिले के अंतर्गत पांच विधानसभा सीटें आती है। जिसमें दरियाबाद, रुदौली, मिल्कीपुर, बीकापुर और अयोध्या का नाम शामिल है। जिनमें से अध्योध्या सीट का राजनीतिक महत्व सबसे ज्यादा माना जता है।

पवन पांडे का राजनीतिक सफर

समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अयोध्या सीट से एक बार फिर तेज नारायाण पांडेय उर्फ पवन पांडेय पर भरोसा जताया है। उन्होंने राजनीति का सफर छात्र समय से शुरू किया है। उन्होंने साल 1998 में छात्र राजनीति से समाजवादी पार्टी से जुड़े और समाजवादी आंदोलन के संस्थापक नेता मुलायम सिंह यादव के साथ काम किया। इसके बाद साल 1999 से वह अखिलेश यादव के साथ सक्रिय तौर से जुड़े। इसके बाद उन्हें संगठन में लगातार नई-नई जिम्मेदारियां मिलती रही।

Created On :   5 Aug 2026 10:53 PM IST

Tags

Next Story