दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ जेएनयू में नारेबाजी, बीजेपी नेताओं ने साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने कल JNU कैंपस में PM मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित नारेबाजी पर कहा, "बात JNU की नहीं है, कुछ लोग हैं जो इस प्रकार के देश विरोधी, धर्म विरोधी नारे लगाते हैं। ये अफजल गुरू के लिए भी नारे लगाते हैं, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ, आतंकियों के समर्थन में, नक्सलियों के समर्थन में नारे लगाते हैं लेकिन कुल मिलाकर इनके नारे बस नारे तक ही सीमित हैं। जहां नक्सलवादी होते थे वहां नक्सलवादी खत्म हो गए हैं, जहां आतंकवादी होते थे वहां आतंकवादी खत्म हो गए हैं और जिन लोगों ने दिल्ली के खिलाफ साजिश रची उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है, तो यह बस उनकी छटपटाहट है।
यह भी पढ़े -दिल्ली आदर्श नगर में डीएमआरसी स्टाफ क्वार्टर में भीषण आग, मेट्रो असिस्टेंट इंजीनियर समेत तीन की मौत
यह भी पढ़े -दिल्ली शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने केजरीवाल को लिखा पत्र, कहा- आवारा कुत्तों की गिनती को लेकर भ्रम फैलाने के लिए माफी मांगें
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कल JNU कैंपस में PM मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ हुई कथित नारेबाजी पर कहा, "JNU 'टुकड़े-टुकड़े गैंग', राहुल गांधी जैसी देश विरोधी मानसिकता वाले लोग, चाहे वह RJD हो, TMC हो, या वामदल हो उनका कार्यालय बन गया है। उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि यह भारत है, यह 21वीं सदी का नरेंद्र मोदी का भारत है। विवेकानंद ने कहा था कि भगवा ही होगा, मैं 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' से कहना चाहता हूं कि जो लोग उमर खालिद और शरजील इमाम जैसे लोगों का समर्थन करते हैं, जो पाकिस्तान की सोच रखते थे और चिकन नेक को अलग करने की बात करते, वे देशद्रोही हैं।
Created On :   6 Jan 2026 10:46 AM IST













