Bihar Assembly Elections 2025: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन को दी चुनौती, कहा- 'हिम्मत हो तो एक बार चुनाव का बहिष्कार करके दिखाएं'

- चिराग पासवान ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की दी चुनौती
- पासवान ने बिहार कानून व्यवस्था पर जाहिर की चिंता
- प्रशांत किशोर को लेकर पासवान ने कह दी ये बड़ी बात
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरर्गी बढ़ती ही जा रही है। एक बार फिर इंडिया गठबंधन पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने तीखा प्रहार किया है। इसके साथ ही जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को अपना बेहतरीन साथी बताया है। वहीं, राज्य में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं को लेकर कानून व्यवस्था पर चिंता जाहिर की है। ये बयान उन्होंने आज तक को दिए इंटरव्यू के दौरान दिया है।
विपक्ष को दी ये चुनौती
केंद्रीय मंत्री से सवाल पूछा गया कि क्या तेजस्वी यादव और राहुल गांधी बिहार चुनाव का बहिष्कार कर सकते हैं? इस पर उन्होंने कहा कि मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि हिम्मत हो तो एक बार चुनाव का बहिष्कार करके दिखाएं, लेकिन वे कभी भी ऐसा नहीं कर सकते हैं क्योंकि उनमें ताकत ही नहीं है।
पार्टी चाहेगी तो लड़ेंगे चुनाव
चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने वाले सवाल पर कहा कि मैं पहले भी कह चुका हूं कि हमारी पार्टी (लोक जनशक्ति पार्टी, रामविलास) राज्य की 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यही बात उन्होंने आज की बातचीत के दौरान भी कही है। उन्होंने आगे कहा कि मैं ये चुनाव लड़ना चाहता हूं, इसलिए मैं जल्द राज्य में आ सकू। इस पर आखिरी फैसला लेने की लिए पार्टी पर छोड़ा है। अगर पार्टी को मेरे चुनाव लड़ने से फायदा होता है तो वह एक बार विमर्श कर सकती है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने प्रस्ताव रखा है कि मुझे एक सामान्य सीट से चुनाव लड़ना चाहिए।
प्रशांत किशोर और कानून व्यवस्था पर क्या कहा?
चिराग पासवान ने चुनाव रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर को अपना दोस्त बताते हुए कहा कि हम दोनों की जातिविहीन समाज और नई राजनीति की विचारधारा से मेल खाती है। उन्होंने धर्म और जात-पात को लेकर कर कहा कि इससे में लोगों को ऊपर उठता हुआ देखता हूं।
पासवान ने कानून व्यवस्था के सवाल पर कहा कि मौजूदा समय में राज्य की कानून व्यवस्था पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने आगे कहा कि मैंने हमेशा प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल किए हैं। प्रदेश में कानून का राज होना चाहिए, न कि आपराधियों का।
सीएम नीतीश कुमार को लेकर क्या कहा?
चिराग पासवान से पूछा गया कि क्या इस चुनाव में नीतीश कुमार के लिए प्रचार करेंगे? इस पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार हमारे गठबंधन के उम्मीद्वार है। साथ ही नीतीश के स्वास्थ्य को लेकर किए गए सवाल पर पासवान ने कहा कि उनकी और मेरी मुलाकात होती रहती है। मुझे ऐसा लगता है कि वो राज्य का नेतृत्व करने किए फीट है।
Created On :   24 July 2025 9:15 PM IST