महाराष्ट्र में नहीं थम रहा भाषा विवाद: केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव का उद्धव और राज ठाकरे पर तंज, कहा - कुछ पार्टियां राजनीतिक फायदे के लिए उछाल रही मुद्दा

केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव का उद्धव और राज ठाकरे पर तंज, कहा - कुछ पार्टियां राजनीतिक फायदे के लिए उछाल रही मुद्दा
  • महाराष्ट्र में भाषा विवाद को लेकर सियासत तेज
  • प्रतापराव जाधव का उद्धव और राज ठाकरे पर तंज
  • शिवसेना (यूबीटी) और मसने को जमकर घेरा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव शुक्रवार को अपने परिवार के साथ द्वारका पहुंचे, जहां उन्होंने द्वारकाधीश के दर्शन किए। महाराष्ट्र में चल रहे भाषा विवाद पर उन्होंने कहा कि भाषा विवाद को ज्यादा ही राजनीतिक रंग दिया जा रहा है।

कुछ पार्टियां फायदे के लिए मुद्दा उछाल रही - प्रतापराव जाधव

उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए महाराष्ट्र में चल रहे भाषा मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "भाषा पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। कुछ पार्टियां महाराष्ट्र के नगर निगम के चुनाव में फायदा लेने के लिए ऐसे मुद्दे को उछाल रही हैं, लेकिन ऐसी राजनीति नहीं करनी चाहिए। महाराष्ट्र में सभी लोग रहते हैं और सभी को अपनी भाषा बोलने का अधिकार है।"

उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र की भाषा मराठी है और मराठी ही बोलनी चाहिए। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि दूसरी भाषा से द्वेष करें। सभी भाषाएं अपनी-अपनी जगह श्रेष्ठ हैं। जैसे गुजरात में गुजराती बोली जाती है, लेकिन महाराष्ट्र के मुंबई में सभी जगहों से लोग आते और बसते हैं। महाराष्ट्र में इस मुद्दे को राजनीतिक रंग थोड़ा ज्यादा ही दिया जा रहा है।"

ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी पर साधा निशाना

कश्मीर जाने को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के हालिया बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा, "हमारा देश लोकशाही चलाने वाला देश है। यहां पर कोई धर्म की राजनीति या धर्म के आधार पर हमारा देश नहीं बना है। सभी जगह जाना चाहिए। कश्मीर हमारा ही है और कश्मीर के लोगों को भी लगना चाहिए हिंदुस्तान हमारा है। लेकिन वहां के कुछ लोगों के दिल में अगर पाकिस्तान जाने की सोच है तो वह गलत है।"

दरअसल, केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव का परिवार द्वारकाधीश भगवान के दर्शन करने के लिए पहुंचा। इस दौरान परिवार द्वारका के शारदा पीठ में भगवान द्वारकाधीश की ध्वजाजी का पूजन कर द्वारकाधीश के जगत मंदिर में पहुंचा, जहां पादुका पूजन कर धन्यता की अनुभूति की।

नागेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "द्वारका धाम स्थित पवित्र श्री नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भगवान शिव के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन कर देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और शांति के लिए प्रार्थना की। ऐसी प्रसिद्ध मान्यता है कि यह ज्योतिर्लिंग वही पवित्र स्थान है, जहां भगवान शिव ने ‘दारुक’ नामक राक्षस का संहार कर अपने भक्त को रक्षित किया था। यह शिवधाम हमें निडरता, शक्ति और भक्ति का संदेश देता है।"

Created On :   12 July 2025 2:29 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story