यूपी विधानसभा चुनाव 2027: यूपी में ज्यादा सीटों पर लड़ने के लिए कांग्रेस का अनोखा तोड़, क्या सपा से गठबंधन तोड़कर चलेगी ये बड़ा दांव

यूपी में ज्यादा सीटों पर लड़ने के लिए कांग्रेस का अनोखा तोड़, क्या सपा से गठबंधन तोड़कर चलेगी ये बड़ा दांव
उत्तरप्रदेश में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा चुनाव होंगे। इसके लिए सियासी दलों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। इस बीच कांग्रेस ने यूपी में आगामी विधानसभा चुनावी को लेकर बड़ा दावा किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा चुनाव होंगे। इसके लिए सियासी दलों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। इस बीच कांग्रेस ने यूपी में आगामी विधानसभा चुनावी को लेकर बड़ा दावा किया है। दरअसल, कांग्रेस यूपी की 403 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ सकती है। इस दावे के बाद प्रदेश में सपा और कांग्रेस के इंडिया गठबंधन में दरार पड़ती नजर आ रही है। सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने रविवार को एक बयान जारी किया। इसमें उन्होंने कहा, जो लोग कह रहे हैं कि 'हम कांग्रेस को इतनी सीटें देंगे' - तुम हो कौन? तुमसे मांग कौन रहा है?' दरअसल, इमरान मसूद का यह संकेत समाजवादी पार्टी की ओर था। जिसके साथ कांग्रेस ने लोकससभा चुनाव लड़े थे।

यूपी विधानसभा चुनाव अकेले चुनाव लड़ने की तैयार कर रही कांग्रेस

उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनावों में सीटों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत कई नेता 403 सीटों पर तैयारी की चर्चा कर चुके हैं। वहीं, पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। ऐसे में इमरान मसूद के इस बयान ने सपा के साथ दरार की अटकलों को बल दे दिया है। फिलहाल, इमरान मसूद के इस बयान पर सपा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

इमरान मसूद ने अपने बयान में कहा, "हम अपनी पार्टी को मजबूत करेंगे, हम दूसरों की बैसाखी पर क्यों चलेंगे? जो लोग कह रहे हैं कि हम कांग्रेस को इतनी सीटें देंगे- तुम हो कौन? तुमसे मांग कौन रहा है?" बता दें, यपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कुछ दिनों 403 सीटों पर संगठन तैयार कर अपनी मजबूती का दावा कर चुके हैं।

क्या समाजवादी पार्टी से कांग्रेस का टूटेगा गठबंधन

बता दें, साल 2024 लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने एक साथ चुनाव लड़ा था। लंबे समय बाद कांग्रेस ने यूपी की 6 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, कई सीटों पर उसका काफी शानदार प्रदर्शन रहा था। हालांकि, प्रदेश में कांग्रेस का संगठन काफी कमजोर है। वर्तमान में यूपी में एक ही कांग्रेस का विधायक है। इस वजह से कांग्रेस यह दांव आजमा कर सपा पर दबाव बनाकर ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है।

कांग्रेस नेताओं के बयान पर फिलहाल सपा की ओर से अखिलेश यादव और न ही कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने कोई बयान जारी नहीं किया है। राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो यह सीटों के लिए गठबंधन में दबाब की रणनीति ही जान पड़ रही है।

Created On :   5 Jan 2026 4:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story